Hanuman Chalisa

शुक्र का राशि परिवर्तन, क्या होगा आप पर असर

पं. हेमन्त रिछारिया
शुक्र के राशि परिवर्तन का क्या होगा 12 राशियों पर असर 
 
अगस्त माह की 21 तारीख को शुक्र अपनी राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश से 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा-
 
मेष- अभिलाषाएं पूर्ण होंगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। सम्पत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। सम्बन्धियों से स्नेह प्राप्त होगा। माता से लाभ होगा। मन प्रसन्न व आनन्दित रहेगा।
 
वृष- साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योदय होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
 
मिथुन- धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सन्तान प्राप्ति का योग बनेगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी। विद्याध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शत्रु पराभव होगा। स्त्री सुख प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। 
 
कर्क- धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। अविवाहितों का विवाह होगा। घर में सन्तान का जन्म होगा। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग का मन विद्याध्ययन में लगेगा। स्त्री जाति से लाभ होगा। 
 
सिंह- मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक उन्नति होगी। भोग-विलास के संसाधनों की प्राप्ति होगी। उत्तम शैय्या सुख प्राप्त होगा। 
 
कन्या- धन लाभ होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। प्रेम सम्बन्ध सफ़ल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

तुला  : कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। व्यापार में नुकसान होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। स्वजनों से विरोध होगा। जीवनसाथी से मतभेद के कारण कलह होगी। 
 
वृश्चिक- शारीरिक कष्ट होगा। मानसिक चिन्ता में वृद्धि होगी। व्यर्थ धन हानि होगी। कार्यक्षेत्र में विघ्न। शत्रु प्रभावी होंगे। स्त्री जाति से कष्ट होगा। राज्य की ओर से परेशानी आएंगी। सम्बन्धियों से विवाद होगा।
 
धनु- धन लाभ होगा। संकटों से मुक्ति मिलेगी। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। सम्बन्धियों से लाभ होगा।
 
मकर- प्रतिष्ठा धूमिल होगी। अथक परिश्रम का अपेक्षित फ़ल प्राप्त नहीं होगा। जीवनसाथी से विवाद होगा। स्त्री जाति के कारण अपमानित होने की सम्भावना है। धनहानि होगी। मूत्र सम्बन्धी विकारों के कारण कष्ट होगा। व्यर्थ प्रवास व यात्राएं होंगी। 
 
कुंभ- शत्रुता में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावी होंगे। साझेदारी से हानि होगी। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है।
 
मीन- पुत्र से लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। पुत्र जन्म के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी। प्रेम सम्बन्ध सफ़ल होंगे। 
 
अशुभ शुक्र की शान्ति के लिए उपाय-
 
1. शुक्रवार के दिन ब्राह्मणों को खीर खिलाएं।
2. पांच शुक्रवार खीर मन्दिर में दान करें।
3. श्वेत चन्दन बहते जल में प्रवाहित करें।
4. सात शुक्रवार चीटियों को आटा व शकर मिश्रित कर डालें।
5. शुक्रवार को तुलसी का पौधा रोपित करें।
6. सफ़ेद गाय दान करें।
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

 
देखें वीडियो 

 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख