शुक्र का उदय किसे देगा शुभ फल, किसके जीवन में होगी हलचल

Webdunia
शनिवार, 19 नवंबर 2022 (18:19 IST)
Venus transit 2022: शुक्र को सुख, धन, सौंदर्य, ऐश्‍वर्य और कला का ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह 11 नवंबर 2022 शुक्रवार के दिन तुला से निकलकर वृश्‍चिक राशि में गोचर करने लगेगा। शुक्र का यह राशि परिवर्तन रात करीब 7 बजकर 52 मिनट पर होगा। शुक्र ग्रह के वृश्‍चिक राशि में प्रवेश से 7 राशियों को बहुत फायदा होने वाला है।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में शुक्र का का उदय उतार चढ़ाव लाएगा। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। खुद की और साथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि शुक्र की दूसरे भाव पर दृष्टि से आपको साझेदारी के व्यापार में लाभ मिल सकता है। 
 
2. वृषभ राशि : शुक्र ग्रह आपकी राशि के सप्तम भाव में शुक्र का उदय होगा जिससे आपका दांपत्य जीवन सुखमय होने के साथ ही साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा है तो वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। अविवाहित हैं तो विवाह योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। हर प्रकार के लेन-देन में लाभ होगा।
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का उदय साथी की सेहत बिगाड़ सकता है। खुद की सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में वाद विवाद से दूर रहें। यात्रा पर अनावश्यक धन खर्च होगा।
 
4. कर्क राशि : शुक्र ग्रह आपकी राशि के पंचम भाव में उदय होगा तब आपको संतान सुख मिलेगा और साथ ही रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। घर परिवार में खुशियों को माहौल रहेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा हैं तो यह अच्छा समय है। 
 
5. सिंह राशि : शुक्र आपकी राशि के चतुर्थ भाव में उदय होगा जिसके चलते सुख सुविधाओं में विस्तार होगा। भूमि, भवन या वाहन प्राप्ति के योग बन रहे हैं या आप कोई अन्य लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। नौकरी में उन्नति और व्यापार में लाभ होगा।
 
6. कन्या राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में उदय होगा जिसके चलते आपको मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। भाई बहनों का सहयोग मिला तो बाधाएं दूर होगी। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं।
7. तुला राशि : शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा तब अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आमदनी के स्रोतों में इजाफा होगा। निवेश से लाभ होगा। यात्रा के लोग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की वेतनवृद्ध के योग बनेंगे। व्यापारियों अच्छा मुनाफा होगा। 
 
8. वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र का उदय होगा जिसके चलते आपके स्वभाव में बदलाव आएगा। आपके मन में दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आप अपने पहनावे और सौंदर्य पर ज्यादा खर्च करेंगे। विवाह के योग बनेंगे। रिश्‍तों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि नौकरी या व्यापार में मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा।
 
9. धनु राशि : आपकी राशि के द्वादश भाव में शुक्र उदय होगा जो धन हानि कर सकता है। गोचर काल जातकों के लिए मिलाजुला असर वाला रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी रखें। करियर में भी मुश्किलों का सामान करना पड़ सकता है। कर्ज लेने से परहेज करें।
 
10. मकर राशि : शुक्र आपकी राशि के एकादश भाव में उदय होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा हैं तो अच्‍छी वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापारी हैं तो व्यापार का विस्तार होगा। दांपत्य और संतान सुख की प्राप्ति होगी। 
 
11. कुंभ राशि : आपकी राशि के दशम भाव में शुक्र का उदय कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। आपके प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सुख और विलासिता के साधन बढ़ेंगे।
 
12. मीन राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में शुक्र का उदय शुभ है। इससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख