साल 2022 के सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक साथ जानिए इस सूची में

Webdunia
Solar Eclipse 2022
 
नववर्ष 2022 में 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण (Surya And Chandra Grahan 2022) लगेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अमावस्या को सूर्य ग्रहण और पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगता है। मान्यतानुसार ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस समय सूतक काल रहता है। आइए, जानते हैं वर्ष 2022 में आने वाले ग्रहण की संपूर्ण सूची- 
 
1. पहला सूर्य ग्रहण- (First Surya Grahan 2022) 
 
30 अप्रैल को साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, जो भारत और विश्व के कई देशों में दिखाई देगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। 
 
ग्रहण का समय- यह ग्रहण दोपहर 12.15 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 04.07 मिनट पर समाप्त होगा। 
 
2. दूसरा सूर्य ग्रहण- (Second Surya Grahan 2022) 
 
वर्ष 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा और भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में दिखाई पड़ेगा। इसका प्रभाव भारत में बेहद आंशिक रहेगा, अत: सूतक मान्य नहीं रहेगा।
 
ग्रहण का समय- 25 अक्टूबर को शाम 04.29 मिनट पर शुरू होकर शाम 05.42 मिनट पर समाप्त होगा।
 
3. पहला चंद्र ग्रहण-(First Chandra Grahan 2022) 
 
वर्ष 2022 में 16 मई 2022 को पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा। यह भारत और विश्व के कई महादेशों में दिखाई देगा। इसका प्रभाव भारत में भी दिखाई देगा, अत: इसका सूतक मान्य होगा। 
ग्रहण का समय- यह प्रात: 07.02 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12.20 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी।
 
4. दूसरा चंद्र ग्रहण-(Second Chandra Grahan 2022) 
 
वर्ष 2022 में 8 नवंबर को दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा और यह भी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत तथा विश्व और कई महादेशों में दिखाई पड़ेगा। इसका प्रभाव भारत में भी दिखाई देगा अत: सूतक भी मान्य रहेगा। इस दौरान ग्रहण से संबंधित सभी नियमों का पालन जरूरी रहेगा। 

ग्रहण का समय-8 नवंबर 2022 को दोपहर 01.32 मिनट से शुरू होगा तथा शाम 07.27 मिनट पर समाप्त होगा। 

Moon Eclipse 2022
 
 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Bada Mangal 2024 : जानें कब-कब रहेगा बड़ा मंगल, कर लिया इस दिन व्रत तो भाग्य बदल जाएगा

Jyeshtha month 2024: ज्येष्ठ माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Narmada nadi : नर्मदा नदी के विपरीत दिशा में बहने का कारण जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Shash malavya yog : 30 साल बाद शनि-शुक्र के कारण एक साथ शश और मालव्य राजयोग बना, 5 राशियों की खुल जाएगी लॉटरी

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

Nautapa 2024: नौतपा यदि तपे नहीं या लू नहीं चले तो क्या होगा नुकसान?

नीम का पेड़ लगाने से मिलते हैं 14 फायदे, मिट जाता है संताप

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

Aaj Ka Rashifal: क्या लाया है 25 मई का दिन हम सभी के लिए, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख