Hanuman Chalisa

सोमवती अमावस्या लेकर आई है दुर्लभ योग-संयोग...

कु. सीता शर्मा
मौनी व सोमवती अमावस्या के दिन विष व पितृदोष की शांति का योग



 
दिनांक 8 फरवरी 2016 दुर्लभ संयोग व योग को लेकर आ रही है। इस बार यह योग लंबे समय बाद पूर्ण सोमवती व मौनी अमावस का एकसाथ योग बन रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार सोमवती अमावस्या माघ माह के मध्य में पड़ रही है और लंबे समय बाद विशेष अमृत स्वार्थ सिद्धि योग और शुद्धि योग पड़ रहा है।
 
मौनी अमावस्या को सूर्यदेव तथा मन के स्वामी चन्द्रदेव दोनों एकसाथ मकर राशि में विद्यमान रहेंगे इसलिए मौनी व सोमवती अमावस्या का महत्व अधिक हो गया है।
 
काल की गणना से ऐसा संयोग लगभग प्रत्येक 60 साल के अंतराल में आता है, परंतु अबकी बार यह संयोग जल्दी बन गया है। चूंकि अमावस्या के दिन चन्द्र के दर्शन नहीं होते हैं, इस कारण मन की स्थिति कमजोर रहती है।
 
हमारे ऋषि-मुनि मौन व्रत रखकर मन का संयम रखते थे और दान-पुण्य करते थे इसलिए इस दिन मौन व्रत रखने से सहस्र गौ-दान का फल मिलता है। इसके बाद यह योग 12 वर्ष बाद बनेगा।
 
स्नान, पर्वकाल का समय
 
इस बार सोमवती अमावस्या का समय 7 फरवरी रात 10 बजकर 20 मिनट से 8 फरवरी रात्रि 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा, जिसमें सबसे शुभ समय अमृत चौघड़िया का माना जाता है, जो सुबह 7 बजकर 9 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक व उसके बाद यह शुभ योग 9 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। दूसरा अमृत योग 2 बजकर 40 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। 
इस दिन पीपल की 108 परिक्रमा करने से सहस्र यज्ञ का फल मिलता है व इस दिन रुद्राभिषेक कर नाग के जोड़े का दान करें व दूध-खीर का पितरों के निमित्त दान करें। इस दिन जिनको विष योग होता है व जिन व्यक्तियों का चन्द्रमा शनि के कारण पीड़ित रहता है, उन्हें 84 महादेव के अंतर्गत 14वें नंबर पर श्री कुटुम्बेश्वर महादेव पर दूध व शहद के साथ रुद्राभिषेक करने से दोष दूर होता है। 
 
पितरों के निमित्त सफेद गाय को चारा खिलाना चाहिए व प्रार्थना करनी चाहिए। जाने-अनजाने में जो अपराध हो, उसके लिए पितरों से क्षमा मांगनी चाहिए। इस दिन की गई पूजा, दान-पुण्य का अक्षय फल प्राप्त होता है। 
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

04 March Birthday: आपको 04 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

होली पर युद्ध और चंद्र ग्रहण का संयोग– क्या है दोनों का रहस्यमय कनेक्शन?"