Hanuman Chalisa

ज्योतिष : कब मिलती है सफलता और कब मिलता है अपयश? इसे पढ़कर जान सकते हैं आप

Webdunia
जीवन में हम सब सफलता चाहते हैं, मेहनत भी करते हैं, रास्ते भी सही अपनाते हैं पर पता नहीं क्यों उतनी और वैसी सफलता नहीं मिल पाती है जितनी और जैसी के हम हकदार होते हैं। आइए ज्योतिष के इस आलेख से जानें किसे मिलती है सफलता और किसके हिस्से में आता है अपयश..  
 
कुंडली के चतुर्थ, सप्तम और दशम भाव से व्यक्ति के नाम और यश की स्थिति देखी जाती है। कभी-कभी द्वादश भाव से भी नाम यश का विचार होता है। मूल रूप से चन्द्रमा और शुक्र, यश प्रदान करने वाले ग्रह माने जाते हैं। हस्तरेखा विज्ञान में सूर्य को यश का ग्रह माना जाता है। शनि, राहु और खराब चन्द्रमा, यश में बाधा पंहुचाने वाले ग्रह हैं। इसके अलावा कभी-कभी संगति से भी अपयश का योग बन जाता है। 
 
कब व्यक्ति को जीवन में खूब नाम यश मिलता है?
 
- अगर व्यक्ति की कुंडली में चतुर्थ, सप्तम या नवम भाव मजबूत हो। 
 
- अगर चन्द्रमा या शुक्र में से कोई एक काफी मजबूत हो। 
 
- अगर कुंडली में पंच महापुरुष योग हो। 
 
- अगर कुंडली में गजकेसरी योग हो। 
 
- अगर हाथ में दोहरी सूर्य रेखा हो या सूर्य पर्वत पर त्रिभुज हो। 
 
कब व्यक्ति को जीवन में अपयश मिलता है?
 
- जब व्यक्ति का सूर्य या चंद्रमा ग्रहण योग में हो। 
 
- जब कुंडली का अष्टम या द्वादश भाव ख़राब हो। 
 
- जब कुंडली में शुक्र या चंद्रमा नीच राशि में हो। 
 
- जब सूर्य रेखा टूटी हो या उस पर द्वीप हो। 
 
- जब सूर्य पर्वत पर तिल या वलय हो। 
 
- अंधेरे घर में रहने वालों को अपयश मिलने की संभवना बढ़ जाती है। 
 
जीवन में यश प्राप्ति के लिए क्या उपाय करें?
 
- प्रातःकाल उठकर सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखें। 
 
- इसके बाद माता पिता और बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श करें। 
 
- नवोदित सूर्य को रोज प्रातः जल अर्पित करें। 
 
- इसके बाद "ॐ भास्कराय नमः" का 108 बार जाप करें। 
 
- लाल चंदन का तिलक अपने कंठ पर लगाएं। 
 
अपयश से बचने के लिए क्या उपाय करें?
 
- हर मंगलवार को हनुमान जी को सिन्दूर अर्पित करें। 
 
- नित्य प्रातः शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें। 
 
- तांबे का एक सूर्य लाल धागे में रविवार को गले में धारण करें। 
 
- हर अमावस्या को फल, चावल, दाल, आटा और सब्जियों का दान करें। 
 
- सोते समय सिर पूर्व दिशा की ओर करके सोएं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

बुधादित्य और गजलक्ष्मी योग का दुर्लभ संयोग, 5 राशियों पर होगी धन-वर्षा

Rambha Teej Date 2026: रम्भा तीज व्रत पूजन के मुहूर्त, उपाय और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 जून, 2026)

अगला लेख