Hanuman Chalisa

सूर्य का तुला राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा राशियों पर असर...

आचार्य आदित्य
* 17 अक्टूबर से सूर्य आया तुला के घर, जानिए क्या होगा प्रभाव

सूर्य करीब 30 दिन एक राशि में रहते हैं और विभिन्न प्रकार के फल प्रदान करते हैं। आइए, जानते हैं कि सूर्य के तुला राशि में प्रवेश का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा। निम्नलिखित फलादेश चन्द्र राशि के अनुसार हैं।
 

 
मेष
 
आपके लिए सूर्य का राशि प्रवेश 7वें घर में होगा। सूर्य की इस स्थिति से आप अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा वैमनस्य का भाव रखेंगे और पारिवारिक शांति बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी कोई नया फलित होता नहीं दिखता इसलिए नए काम को आगे के लिए टाल देना ही श्रेयस्कर रहेगा। अतिक्रोध की स्थिति या फिर पूर्ण शांति की स्थिति दोनों ही परेशानी में डाल सकती है अत: उदासीन भाव रखना श्रेयस्कर होगा।
 
वृषभ
 
आपके लिए सूर्य का राशि प्रवेश छठे घर में होगा। सूर्य की इस स्थिति से रोग और शत्रुओं का शमन होगा। सूर्य की इस तिथि को ज्योतिष में लाभकारी बताया गया है। आपके शत्रु आपके सामने आने का सहस नहीं कर पाएंगे। वाहन दुर्घटना की आशंका है इसलिए ध्यान से वाहन चलाएं। 
 
मिथुन
 
आपके लिए सूर्य का राशि प्रवेश 5वें घर में होगा। सूर्य की इस स्थिति से पेट से संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। अगर आप सोच-समझकर अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम करेंगे तो सफलता पक्की है। आप अपनी आय सुधरने की आशा कर सकते हैं।
 
 

कर्क
 
आपके लिए सूर्य का राशि प्रवेश चौथे घर में होगा। सूर्य की इस स्थिति से परिवार में तनावपूर्ण वातावरण बन सकता है। बॉस या किसी प्रभावशाली व्यक्ति से नुकसान पहुंच सकता है इसलिए ध्यान से बर्ताव करें। अपनी माता की सेहत का ध्यान रखें।
 
सिंह
 
आपके लिए सूर्य का राशि प्रवेश तीसरे घर में होगा। सूर्य की इस स्थिति को भी लाभकारी माना गया है और आपकी कार्यक्षमता में काफी सुधार होगा। नए कार्यों को आप अंजाम दे पाएंगे और काफी भाग्यशाली रहेंगे। इस समय आप अपने छोटे भाई और बहनों के लिए कुछ अच्छा करें तो श्रेयस्कर रहेगा। 
 
कन्या
 
आपके लिए सूर्य का राशि प्रवेश दूसरे घर में होगा। सूर्य की ऐसी स्थिति में आपके धन का व्यय संभव है इसलिए सोच-समझकर खर्च करें और किसी भी प्रकार के बड़े खर्च को करने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरूर लें। कड़वा बोलना आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकता है इसलिए अपने शब्दों को तौलकर बोलिए। 
 
 

तुला
 
आपके लिए सूर्य का राशि प्रवेश लग्न पहले घर में होगा। सूर्य की ऐसी स्थिति से आपका क्रोध सामान्य से थोड़ा ज्यादा हो सकता है इसलिए अपने मन में शांति धारण करें और छोटी बातों पर क्रोध न करें। आपका अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रह सकता है इसलिए बोलने से ज्यादा सुनने का प्रयास करें।
 
वृश्चिक
 
आपके लिए सूर्य का राशि प्रवेश 12वें घर में होगा। सूर्य की ऐसी स्थिति लाभकारी नहीं होगी और आपका खर्च बढ़ सकता है। आपको सेहत का खास ध्यान रखना होगा और रक्तचाप संबंधित परेशानी हो सकती है। अधिकारी वर्ग से परेशानी हो सकती है इसलिए ध्यान रखें।
 
धनु
 
आपके लिए सूर्य का राशि प्रवेश 11वें घर में होगा। सूर्य की ऐसी स्थिति से आपको प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। अगर आप सरकारी परीक्षा में भाग ले रहे हैं तो सफलता की अच्छी संभावना है। अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। 
 
 

मकर
 
आपके लिए सूर्य का राशि प्रवेश 10वें घर में होगा। 10वें घर में सूर्य को लाभकारी माना गया है। सरकारी विभाग और अधिकारी वर्ग से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। यह समय आपके पिता के लिए भी लाभकारी होगा और उनका घर की खुशी में भरपूर सहयोग रहेगा।
 
कुंभ
 
आपके लिए सूर्य का राशि प्रवेश नौवें घर में होगा। यह समय आपके पिता के लिए कष्टकारी हो सकता है। अपने जीवनसाथी का ध्यान रखें और व्यर्थ की बातों पर झगड़ा न करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
 
मीन
 
आपके लिए सूर्य का राशि प्रवेश 8वें घर में होगा। यह समय आपके और आपके पिता के लिए किसी भी प्रकार से अच्छा नहीं होगा। अधिकारी वर्ग से कष्ट की आशंका है। दस्तावेज पर सोच-समझकर हस्ताक्षर करें।
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख