Hanuman Chalisa

15 मई तक मेष में सूर्य का गोचर, क्या हो रहा है आपकी राशि पर असर

Webdunia
सूर्यदेव नवग्रहों के राजा हैं और यह हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने को ही गोचर कहते हैं। साथ ही इसको संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस बार सूर्य देव राशि चक्र का भ्रमण करते हुए अपनी ही मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य ने 14 अप्रैल रविवार यानी आज दोपहर में 02 बजकर 09 मिनट पर मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश किया है। 15 मई तक इस राशि में स्थित रहेंगे।  सूर्य गोचर से जहां सत्ता पक्ष प्रभावशाली होगा वहीं कई राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। तो आइए देखें सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी राशि के लिए कैसा होगा…
 
 
मेष:
सूर्य का गोचर नौकरी व्यवसाय के मामले में लाभप्रद रहेगा। जो लोग नौकरी बदलने की इच्छा रखते हैं उन्हें प्रयास तेज कर देना चाहिए कामयाबी मिल सकती है। इस दौरान आप अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है।
 
वृषभ: 
आपकी आमदनी में बढ़त हो सकती है और आप नाम कमा सकते हैं। अधिकारी वर्ग से मेल-जोल बनाए रखें फायदे में रहेंगे। माता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे उनकी सेहत भी अच्छी रहेगी। धर्म और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। भाग्य साथ देगा, मेहनत कीजिए।
 
मिथुन:
कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होकर प्रमोशन भी दे सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेग। जीवनसाथी और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान भाई-बहनों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
 
कर्क: 
आपको कार्यक्षेत्र में लाभकारी परिणामों की प्राप्ति होगी। भाग्य आपका साथ देगा और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। हालांकि पिताजी के साथ रिश्तों में थोड़ा तनाव हो सकता है। अनावश्यक खर्च में कमी आएगी और बचत कर पाएंगे।
 
सिंह:
अन्न-वस्त्र आदि का लाभ होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष भी अनुकूल रहेगा। इस दौरान हर किसी के साथ अपनी बातों को साझा न करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो ससुराल पक्ष के साथ आपके रिश्ते मधुर हो सकते हैं।
 
कन्या: 
शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। आपको बुखार, सिरदर्द के अलावा अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग विदेश जाना चाह रहे हैं उन्हें प्रयास तेज कर देना चाहिए सफलता मिल सकती है। जो दंपति संतान सुख की चाहत रखे हुए हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी।
 
तुला: 
बहसबाजी से बचें। अगर आपका कोई अदालती या कानूनी प्रकरण चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। कड़ी मेहनत से आप विरोधियों को परास्त कर देंगे।
 
वृश्चिक: 
शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। वे आपका सामना करने से कतराएंगे। ऐसे में आपके जीवन में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आपकी नौकरी में बदलाव हो सकता है। वाहन सुख एवं राजकीय क्षेत्र से लाभ हो सकता है। मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है।
 
धनु: 
आर्थिक लाभ होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी और आय के साधन बढ़ेंगे। माता-पिता की सेहत का ख्‍याल रखें। भाग्य का साथ मिलने से आपके काम आसानी से बन जाएंगे। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों और संबंधियों से झगड़ा ना हो, इस बात का ध्यान रखें।
 
मकर: 
चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। आप कार्य के प्रति दृढ़ निश्चयी रहेंगे, हालांकि अपनी वर्तमान जॉब को चेंज करने के बारे में आप सोच सकते हैं। पुरानी कोई बात सामने आकर आपको परेशानी या खुशी दे सकती है।
 
कुंभ: 
आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी और आप कठिन से कठिन कार्य को आसानी से कर गुजरेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें नहीं तो परेशानी होगी। भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। बाहर के खानपान से बचें।
 
मीन: 
वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। बाहर के खानपान से बचें। प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। सरकार की ओर से लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के अवसर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

कालाष्टमी पर करें ये 5 खास उपाय, जीवन में होगा चमत्कार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अप्रैल, 2026)

10 April Birthday: आपको 10 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कालाष्टमी के दिन करें इस तरीके भगवान भैरव की पूजा और 5 अचूक उपाय

अगला लेख