Hanuman Chalisa

सूर्य आए कर्क राशि में, जानिए क्या उलटफेर होगा आपकी राशि में ...

Webdunia
भगवान सूर्य देव प्रत्यक्ष देवता हैं। हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। 16 जुलाई 2018 सोमवार को 22:42 बजे कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यहां वे 17 अगस्त, शुक्रवार 7:06 बजे तक अवस्थित रहेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर का प्रभाव हम सबकी राशियों पर होगा। आइए जानें क्या कहती है आपकी राशि...  
 
मेष
तनाव में रह सकते हैं। माता-पिता की सेहत कमज़ोर रह सकती है। परिवार पर आप हावी होने का प्रयास कर सकते हैं, यह विवाद का कारण बन सकता है। अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं परंतु मानसिक तनाव के कारण कार्य प्रभावित हो सकता है। 
 
उपायः हरिवंश पुराण का पाठ करें।
 
वृषभ
साहस एवं संकल्प शक्ति में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर हावी रह सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मतभेद हो सकता है। समाज में प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध स्थापित होंगे। नई जॉब मिलने पर आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़ सकते हैं।
 
उपायः तांबे की वस्तु दान करें।
 
मिथुन
भाषा में कड़वाहट देखने को मिल सकती है। कठोर वाणी के चलते लोग आपसे नाराज़ अथवा दुखी हो सकते हैं। परिवार के लोगों से भी आपका मनमुटाव संभव है। सरकारी क्षेत्र और जीवन साथी की ओर से आपको लाभ मिलने के योग हैं। 
 
उपायः सूर्य देव को लाल पुष्प चढ़ाएं।
 
कर्क
स्वभाव में अहंकार एवं भाषा में कड़वापन देखा जा सकता है। आपके इस स्वभाव के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी से  बहस न करें। भावनाओं की कद्र करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको हो सकती हैं। अधिक से अधिक मन को शांत रखें। 
 
उपायः  ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। 
 
सिंह
सेहत में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। आप विदेश में बसने का मन बना सकते हैं। ख़र्च बढ़ सकता है इसलिए पैसों का इस्तेमाल सोच समझ कर करें। नेत्र संबंधी रोग से पीड़ा हो सकती है। छोटी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
 
उपायः 5 मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
 
कन्या
आर्थिक लाभ होने की संभावना है। गोचर के दौरान आपकी संकल्प शक्ति में वृद्धि हो सकती है और अपने शत्रुओं को परास्त करने में आप सफल रहेंगे। कार्य स्थल पर आपको वरिष्ठ कर्मियों का साथ मिलेगा परंतु किसी मामले में आप उनसे उलझ सकते हैं। 
 
उपायः लाल कपड़ा दान में दें।
 
तुला
क्षमता से अधिक कार्य करेंगे, अत: अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल में उन्नति होने के शुभ संकेत हैं। आप किसी उच्च पद पर आसीन हो सकते हैं। प्रगति के मार्ग में सीनियर्स का भी भरपूर सहयोग मिल सकता है। 
 
उपायः बैल को गेहूं व चना खिलाएं।
 
वृश्चिक
यह आपके लिए अच्छा समय साबित हो सकता है। गोचर की अवधि में आप किसी लाभकारी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। सरकार से किसी तरह का लाभ भी मिल सकता है।
 
उपायः  तांबे के पात्र में लाल कुमकुम मिलाकर जल सूर्यदेव को चढ़ाएं।
 
धनु
धन हानि हो सकती है, निवेश पूरी सावधानी के साथ करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है। गुस्से पर क़ाबू रखें और कटु भाषा का प्रयोग न करें। ससुराल पक्ष से विवाद की संभावना है। बच्चों का भी स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है। 
 
उपायः आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
 
मकर
कार्य क्षेत्र में आपको गोचर के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। धन जुटाने में सफल रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है। कार्यक्षमता और प्रयासों के बल पर हर परिस्थिति को अपने अनुकूल बना सकते हैं। 
 
उपायः तांबे की वस्तु दान करें।
 
कुंभ
आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलने की संभावना है। क़ानूनी मामलों में भी आपको आशानुरूप परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप जॉब कर रहे हैं तो गोचर आपके लिए अनुकूल संकेत देने का वादा कर रहा है।
 
उपायः रविवार को गेहूं और चना दान में दें।
 
मीन
नौकरी में ट्रांसफ़र होने की संभावना है। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। बच्चे थोड़े चिड़चिड़े स्वभाव के हो सकते हैं। अच्छी आमदनी प्राप्त करेंगे। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी-बहुत दिक्कत हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है।
 
उपायः ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।। इस सूर्य बीज मंत्र का जाप करें। 

ALSO READ: 16 जुलाई से कर्क में सूर्य, जानिए किस राशि के लिए शुभ, किसके लिए अशुभ

ALSO READ: शुक्र इन दिनों मघा नक्षत्र में, जानिए क्या कुछ घटित होगा आपके जीवन में

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

01 June Birthday: आपको 1 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 मई, 2026)

31 May Birthday: आपको 31 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख