Hanuman Chalisa

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य का स्वराशि सिंह में प्रवेश (पढ़ें 12 राशियां)

पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य मनुष्यों की जीवनी शक्ति है। सूर्य के प्रकाश बिना जगत अंधकारमय हो जाएगा ठीक इसी प्रकार जन्मपत्रिका में भी यदि सूर्य अशुभ हो तो जातक का जीवन अनेक कठिनाइयों भरा हो जाता है। सूर्य नेत्रों का कारक है। 17 अगस्त से सूर्य ने गोचरवश अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश किया है। 
 
सूर्यदेव के इस गोचर का समस्त 12 राशियों पर भी व्यापक प्रभाव होगा। आइए जानते हैं कि सूर्य का स्वराशि सिंह में प्रवेश आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा-
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार मानसिक पीड़ा होगी। राज्याधिकारियों से विवाद होगा। संतान को कष्ट की संभावना है। धनहानि होगी। यात्रा में दुर्घटना की संभावना है।
 
2. वृष- वृष राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण कष्ट होगा। धनहानि व मानहानि होगी। यात्रा में कष्ट होगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में असफलता प्राप्त होगी। मानसिक अशांति के कारण कष्ट रहेगा।

 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। धन लाभ होगा। राज्याधिकारियों से अनुकूलता प्राप्त होगी। पदोन्नति की संभावना है। उच्च पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार व धन सम्पत्ति में हानि का योग है। मित्रों व परिवारजनों से विवाद की संभावना है। सिर व आंखों में पीड़ा के कारण परेशानी रहेगी। 
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन हानि के योग हैं। सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी होगी। राज्याधिकारियों से विवाद होगा। मानसिक अशांति के कारण कष्ट रहेगा। आंखों में कष्ट रहेगा।

ALSO READ: 17 अगस्त से सूर्य का सिंह राशि में आगमन, क्या होगा आपकी राशि पर असर
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार व धन सम्पत्ति में हानि का योग है। मित्रों व परिवारजनों से विवाद की संभावना है। सिर व आंखों में पीड़ा के कारण परेशानी रहेगी। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां रहेंगी। गुप्त शत्रुओं के कारण हानि का योग है।

 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन प्राप्ति का योग है। पदोन्नति के अवसर हैं। मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। 
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज्याधिकारियों से अनुकूलता प्राप्त होगी। 
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन हानि की संभावना है। झूठे आरोप के कारण प्रतिष्ठा धूमिल होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। रोग के कारण कष्ट होगा। पारिवारिक विवाद के कारण अशांति का वातावरण रहेगा।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार विवाद के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी व मुकदमें में असफलता के योग हैं। धन का अपव्यय होगा। उच्च रक्तचाप के कारण कष्ट होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। 
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार दाम्पत्य सुख में हानि होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। धन हानि एवं मानहानि होगी। सिर में पीड़ा के साथ-साथ शारीरिक कष्ट की संभावनाएं हैं।
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। रोगों से मुक्ति मिलेगी। राज्य से लाभ प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज्य की ओर से लाभ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
 
 
सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु करें ये उपाय :-
 
1. 250 ग्राम गुड़ रविवार के दिन बहते जल में प्रवाहित करें।
 
2. प्रतिदिन सूर्यदेव को कुंकुम मिश्रित जल का अर्घ्य दें।
 
3. 11 रविवार को किसी मंदिर में 8 बादाम चढ़ाएं।
 
4. रविवार को सूर्यास्त से पूर्व भोजन करें।

 
5. रविवार को बिना नमक वाला भोजन करें।
 
6. रविवार को सूर्य का दान करें। (दान सामग्री: लाल वस्त्र, लाल पुष्प, गुड़, मसूर की दाल, तांबा, गेहूं, केसर आदि)
 
7. प्रतिदिन लाल गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख