khatu shyam baba

सूर्य संक्रांति आज : 17 अगस्त 2022 को सूर्यदेव का सिंह राशि में परिवर्तन, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

Webdunia
Surya gochar Sinh sankranti : 16 जुलाई 2022 शनिवार की रात को सूर्य कर्क राशि में गोचर करने के बाद अब वह 17 अगस्त 2022 को सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के सिंह राशि में रहने पर 12 राशियों पर उसका शुभ और अशुभ प्रभाव रहेगा। सूर्य 17 अगस्त, 2022 की सुबह 07:14 बजे अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेगा। आओ जानते हैं कि आपकी राशि पर कैसा रहेगा सिंह के सूर्य का प्रभाव।
 
Sun Transit in Leo (17 August, 2022) :
 
मेष राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में सूर्य का गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। नौकरीपेशा के लिए भी यह शुभ समय रहेगा। व्यापारियों को लाभ होगा। हालांकि प्रेम या दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिले सकते हैं।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बनाएगा। व्यापार में लाभ और नौकरी में उन्नति दिलाएगा।  हालांकि आपको पारिवारिक जीवन में सभी से अच्‍छा व्यवहार रखना होगा।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर माता-पिता और भाई-बहन का सहयोग दिलाएगा। यात्रा का योग बनेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। 
 
कर्क राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का प्रवेश होगो जो धनलाभ कराएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए भी अनुकूल समय है। यात्रा के योग भी बनेंगे। नौकरी और व्यापार के लिए शुभ है।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के लग्न भाव में सूर्य का गोचर सेहत और स्वभाव पर सकारात्मक असर डालेगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में सतर्क रहना होगा। हालांकि नौकरी या खुद के व्यापार के लिए मिलाजुला समय रहेगा।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में सूर्य का गोचर विदेश या लंबी यात्रा से लाभ प्राप्त करा सकता है। हालांकि सेहत की दृष्टि से यह गोचर शुभ नहीं है। आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है, जिसके चलते आर्थिक नुकसान हो सकता है।
तुला राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य का परिवर्तन धन लाभ करा सकता है। यह आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी या करियर में मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में सूर्य का गोचर नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति लेकर आया है। आपको अहंकार से बचकर रहना होगा। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। समझदारी से काम लें और क्रोध पर कंट्रोल करें। 
 
धनु राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर आपके भाग्य को जागृत करेगा। छात्रों को इससे लाभ होगा। तीर्थ यात्रा का योग बनेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में निवेश की योजना लाभदायक है। 
 
मकर राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में सूर्य का गोचर घटना दुर्घटना से बचने का संकेत देता है। आपके खर्चों में वृद्धि की संभावना है। आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। व्यापार या नौकरी में मिलाजुला समय रहेगा। यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। 
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में सूर्य का गोचर साझेदारी और दांपत्य जीवन में वाद-विवाद को जन्म दे सकता है। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। नौकरी या व्यपार में औसत समय रहेगा।
 
मीन राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर सेहत में लाभ देगा। इस दौरान आपके प्रतिद्वंद्वी चाहते हुए भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। करियर या नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में भी लाभ होगा। लंबी यात्रा के योग हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

Malavya Rajyog 2026: अगले 28 दिन इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, क्या आपकी किस्मत भी चमकने वाली है?

saptahik ank rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026: इस सप्ताह के लिए आपके भाग्य का क्या है संकेत?

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

अगला लेख