16 नवंबर तक सूर्य तुला राशि पर, जानिए 12 राशियों पर असर

Webdunia
नवग्रहों में प्रमुख सूर्यदेव कन्या राशि को त्यागकर तुला राशि में 17 अक्टूबर को आ गए हैं, यहां सूर्य देवता 16 नवंबर तक रहेंगे। 16 नवंबर तक सूर्य का आपकी राशि पर प्रभाव कैसा होगा, आइए जानते हैं.... 
 
मेष राशि : प्रभाव में वृद्धि होकर प्रतिष्ठा में लाभ मिलेगा। यदि अस्वस्थ हैं तो स्वस्थ होंगे। 
 
वृषभ राशि : बाहरी व्यक्तियों से सहयोग व लाभ की संभावना बढ़ जाएगी। यात्रा के योग भी बनेंगे।
 
मिथुन राशि: आर्थिक लाभ के योग उत्तम हैं। बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा। धन से संबंधित समस्या का समाधान होगा।
 
कर्क राशि : नौकरी से संबंधित समस्या हल होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। शासकीय कार्य में प्रगति आएगी।

 
सिंह राशि : भाग्य में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के कार्य में खर्च होगा। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
 
कन्या राशि : यदि अस्वस्थ हैं, तो स्वास्थ्य में सुधार होगा। बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। 
 
तुला राशि : जीवनसाथी से प्रसन्नता रहेगी वहीं दैनिक कार्य में सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए सुखद समाचार मिलेगा।
 
वृश्चिक राशि : शत्रु पक्ष पर प्रभाव बढ़ेगा। कर्ज की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 
धनु राशि : संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्साहजनक समाचार मिलेगा। मनोरंजन पर खर्च होगा।
 
मकर राशि : पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। मातृ पक्ष का सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधित कार्य बनेंगे।
 
कुंभ राशि : पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। भाग्योन्नति में बाधा का भी सामना करना पड़ेगा। 
 
मीन राशि : आर्थिक बचत के योग बनेंगे। कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव से कार्य बनेंगे।
 
अशुभ फल प्राप्त होने पर सूर्य को दूध-मिश्री मिले जल का अर्घ्य दें। रविवार को बगैर नमक का सेवन करें। उपवास करने से सूर्यजनित कष्ट दूर होंगे।

ALSO READ: शनि का राशि परिवर्तन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, जानिए 12 राशियां
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी व्रत का महत्व और फल

Aaj Ka Rashifal: 13 मई 2024, आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें अपना भविष्‍यफल

13 मई 2024 : आपका जन्मदिन

13 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

गंगा सप्तमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

अगला लेख