Hanuman Chalisa

नक्षत्र परिवर्तन : 13 अप्रैल तक रेवती नक्षत्र में सूर्य, 5 राशियों के लिए समय शुभ

Webdunia
surya revati nakshatra me
 
सूर्य का रेवती नक्षत्र में प्रवेश, देश के लिए हो सकता है शुभ
 
 सूर्य  13 अप्रैल तक  रेवती नक्षत्र में रहेगा। इससे पहले 17 मार्च को सूर्य ने उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया था। बुध के इस नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश देश के लिए शुभ रहेगा। 7 राशियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। इनके अलावा 5 राशियों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा।
 
 रेवती नक्षत्र का स्वामी बुध है। इस नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश करने से बुधादित्य योग का फल मिलता है। सूर्य राजा और अधिकारियों का कारक ग्रह है। इसलिए सूर्य के रेवती नक्षत्र में आने से देश के राजा और बड़े अधिकारियों द्वारा लिए फैसले लोगों के लिए फायदेमंद रहेंगे। इससे देश का भला होगा। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से मौसम में भी बदलाव होगा। देश में चल रही परेशानी सूर्य के प्रभाव से खत्म होने लगेगी। इसका पूरा असर 14 अप्रैल से देखने को मिलेगा। क्योंकि तब सूर्य अपनी उच्च राशि में आ जाएगा। 
 
मेष
 
सूर्य के रेवती नक्षत्र में आ जाने से 13 अप्रैल तक मेष राशि वालों को संभलकर रहना होगा। मानसिक तनाव हो सकता है। लेन-देन और निवेश को लेकर चिंता बनी रहेगी। गर्म चीजों और यात्राओं से बचने की कोशिश करें। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन होने से नए कामों की योजनाएं तो बनेंगी लेकिन उन पर काम नहीं हो पाएगा। 
 
वृष
 
सूर्य की स्थिति वृष राशि वालों के लिए ठीक रहेगी। 13 अप्रैल तक प्रॉपर्टी संबंधी जरूरी फैसले लेने का मन बना सकते हैं। इस संबंधी लेन-देन भी होने की संभावना बन रही है। संतान संबंधी सुख मिलेगा। संतान के साथ समय बीतेगा और उनके भविष्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। माता को सुख मिलेगा और माता से सहयोग भी मिल सकता है।
 
मिथुन
 
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को प्रॉपर्टी संबंधी फायदा मिल सकता है। कामकाज में अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आपके काम की तारीफ हो सकती है। हालांकि माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। माता से सहयोग भी नहीं मिल पाएगा।  नौकरीपेशा लोग काम निपटाने की योजना बना सकते हैं। 
 
कर्क
 
सूर्य के नक्षत्र बदलने से कर्क राशि वालों के जीवन में स्थिरता आ सकती है। नए कामों की योजनाएं बनेंगी लेकिन कामकाज शुरू होने में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नए काम शुरू करने से पहले अधिकारियों, अनुभवी और अपने से बड़े लोगों से सलाह लेनी चाहिए। 
 
सिंह
 
लेन-देन के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान बातचीत में भी सावधानी रखनी होगी। आपकी किसी बात का गलत मतलब भी निकाला जा सकता है। छोटी-मोटी चोट लगने की भी संभावना है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक भी हो सकती है।
 
कन्या
 
सूर्य के प्रभाव से दूर स्थान के लोगों से बातचीत हो सकती है और कोई योजना भी बनने की संभावना है। सूर्य के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में कलह होने की भी संभावना है। इस दौरान सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। 13 अप्रैल तक कन्या राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।
 
तुला
 
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन होने से पैसों के लेन-देन या कर्ज को लेकर विवाद होने की संभावना है। इन दिनों में सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। मामा या ननिहाल पक्ष संबंधी चिंता भी रहेगी। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन होने के कारण इस राशि वालों को संभलकर रहना होगा। मानसिक तनाव बना रहेगा और खर्चा भी बढ़ सकता है।
 
वृश्चिक
 
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना आपके लिए शुभ कहा जा सकता है। इससे आपको फायदा मिल सकता है। नई योजनाएं बनेंगी। बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों को अपनी बनाई योजना से फायदा हो सकता है। इस दौरान आपको लोगों से सहयोग मिलेगा।  समय अच्छा रहेगा।
 
धनु
 
धनु राशि वालों के लिए सूर्य की स्थिति से आर्थिक और शारीरिक परेशानी हो सकती है। कामकाज संबंधी रुकावटों के कारण तनाव रह सकता है। इस दौरान किसी भी मामले में फैसला लेने से बचना होगा। माता से विवाद या अनबन होने की संभवना है। माता का सहयोग नहीं मिलने से आप दुखी भी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनमुटाव होने की संभावना है।
 
मकर
 
रेवती नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से आपको कम मेहनत में भी अच्छा फायदा मिल सकता है। कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ काम करने वाले और आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से आपका पराक्रम बढ़ सकता है। धार्मिक कामकाज में भी आपका मन लग सकता है।
 
कुंभ
 
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से रोजमर्रा के कामकाज में मन नहीं लगेगा। आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है। बचत खत्म होगी। शारीरिक मामलों में समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। चोट लगती है। गर्म और इलेक्ट्रिक सामानों के उपयोग में सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में भी मतभेद होने की संभावना है। 
 
मीन
 
 निवेश के हिसाब-किताब में विवाद हो सकता है। इन मामलों में सावधान रहना होगा। रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। शारीरिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से आपका गुस्सा बढ़ सकता है। स्वभाव में उग्रता आने से कामकाज बिगड़ भी सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

Chaturmas 2026: आषाढ़ माह 2026: चातुर्मास की शुरुआत से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 जुलाई, 2026)

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख