सपने में गाय की बछिया दिखे तो खुश हो जाइए

Webdunia
हिन्दू धर्म गाय का बहुत महत्व है। पुरातन काल से गौ माता की पूजा की जाती रही है। मान्यतानुसार अगर आप गाय की निरंतर सेवा करते हैं तो आपको निश्चित ही पुण्य मिलेगा। गाय में सभी देवी-देवताओं का निवास होता है। गाय को रोटी खिलाते रहने से सोया भाग्य जाग जाता है और जीवन के संकट दूर होते हैं। यदि आप प्रतिदिन गाय और बछिया को रोटी खिलाते हैं तो आपका धन, सुख-समृद्धि बढ़ती है।
 
अगर आप सपने (Dream Interpretation) में गाय के अलावा बछिया या बछड़ा देखते हैं तो जान लीजिए उसके कैसे शुभ फल आपको प्राप्त होंगे। 
 
- यदि आप सपने में सफेद रंग की गाय या बछड़ा देखते हैं तो आपको सफेद वस्तुओं के कारोबार में लाभ मिलने के योग बनते हैं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपको शकर, दूध, पनीर के व्यापार में लाभ तथा सुख-शांति मिलेगी।
 
- यदि आपको सपने में गाय की बछिया दूध पीते दिखाई दें तो यह शुभ शगुन माना गया है। यह सपना अपार धन प्राप्ति का संकेत है। 
 
- नींद के समय या सपने में गाय की आवाज सुनाई देना लाभ प्राप्ति की ओर इशारा करता है, यह एक शुभ स्वप्न है, जो आने वाले दिनों में सुख-समृद्धि मिलने की पूर्व सूचना है।  
 
- अगर सपने में बछड़ा गाय का दूध पीते हुए दिखाई दे तो यह धन के मामले में अच्छा शगुन माना गया है। इससे धन की प्राप्ति होती है। 
 
- सपने में गाय के साथ यदि बछड़ा दिखाई देता है तो यह अत्यंत शुभ फल देना वाला स्वप्न है, जिसका अर्थ आने वाले दिनों में धन से जुड़े मामलों में वृद्धि होने की संभावना तथा एक शुभ शगुन है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: सपने में मछली दिखाई देने का क्या है शुभ-अशुभ संकेत

ALSO READ: सपने में आ रहा है लगातार टाइगर, तो जीवन में होंगे 7 शुभ-अशुभ असर

Bahula Chaturthi Story

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख