Hanuman Chalisa

Shraddha paksha 2023: त्रयोदशी के श्राद्ध की खास बातें, जानिए शुभ मुहूर्त

Webdunia
Pitru Shradh Paksha 2023: इन दिनों पितृ पक्ष जारी है और त्रयोदशी श्राद्ध का दिन है। इस दिन परिवार के स्वर्गवासी बच्चों का श्राद्ध किया जाता है। आइए यहां जानते हैं त्रयोदशी श्राद्ध की खास बातें, क्यों और किसके लिए किया जाता है यह श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त... 
 
त्रयोदशी श्राद्ध 2023 के पूजन मुहूर्त 
 
त्रयोदशी श्राद्ध बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 को
 
त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ- 11 अक्टूबर 2023 को 09.07 ए एम से, 
त्रयोदशी तिथि की समाप्ति- 12 अक्टूबर 2023 को 11.23 ए एम तक।
 
कुतुप मुहूर्त- 10.51 ए एम से 11.40 ए एम
अवधि- 00 घंटे 49 मिनट्स
 
रौहिण मुहूर्त- 11.40 ए एम से 12.29 पी एम
अवधि- 00 घंटे 49 मिनट्स
 
अपराह्न काल- 12.29 पी एम से 02.57 पी एम
अवधि- 02 घंटे 27 मिनट्स
 
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- 03.34 ए एम से 04.21 ए एम
प्रातः सन्ध्या 03.57 ए एम से 05.08 ए एम
आज अभिजित मुहूर्त नहीं है।
विजय मुहूर्त- 01.19 पी एम से 02.08 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05.24 पी एम से 05.47 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 05.24 पी एम से 06.34 पी एम
आज अमृत काल 07.56 पी एम से 09.44 पी एम 
निशिता मुहूर्त- 10.52 पी एम से 11.39 पी एम
 
1. जिन लोगों का देहांत इस दिन अर्थात तिथि अनुसार कृष्ण या शुक्ल इन दोनों पक्षों त्रयोदशी तिथि हो हुआ है उनका श्राद्ध इस दिन किया जाता है। 
 
2. इस दिन मृत बच्चों का श्राद्ध किया जाता है। जिन बालकों की आयु दो वर्ष या उससे अधिक होती इस दिन उनका श्रा़द्ध किया जाता है। 
 
3. यह भी कहा जाता है कि यदि बालक और कन्या की उम्र 2 वर्ष से 6 वर्ष के बीच है तो इनका श्रा़द्ध तो नहीं होता परंतु मलिन षोडशी क्रिया जाती है। मलिन षोडशी क्रिया मृत्यु से लेकर अंतिम संस्कार तक के समय में की जाती है।
 
4. श्राद्ध में तर्पण, पिंडदान, पंचबलि कर्म और ब्राह्मण भोज का कार्य किया जाता है।
 
5. दस वर्ष से अधिक उम्र की कन्याओं श्राद्ध पूर्ण विधि-विधान से करना चाहिए।
 
6. किशोर हो चुके अविवाहितों का श्रा़द्ध पंचमी के दिन भी किया जा सकता है। इसीलिए इसे कुंवारा पंचमी भी कहते हैं।
 
7. यदि बालकों और कन्याओं की 6 छह वर्ष से अधिक है तो मृत्युपरांत उनकी श्रा़द्ध की संपूर्ण क्रिया विधि-विधान के साथ की जाती हैं। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

ALSO READ: Sarvapitri amavasya 2023 : सर्वपितृ अमावस्या पर करें गरुड़ पुराण के ये 5 उपाय, पितर होंगे प्रसन्न

ALSO READ: Astrology : शुक्र का सूर्य की सिंह राशि में गोचर, जानें किसके लिए शुभ हैं और किसके लिए अशुभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 मार्च, 2026)

अगला लेख