shiv chalisa

Tulsi Pujan : मां तुलसी के पवित्र मंत्र, तोड़ते समय और जल चढ़ाते समय बोलना न भूलें

Webdunia
इस बार 4 नवंबर 2022 को देवउठनी एकादशी है, इसे देवोत्थान प्रबोधनी भी कहा जाता है। इसी दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह किया जाता है तथा धार्मिक शास्त्रों के अनुसार तुलसी की प्रतिदिन पूजा करने से घर में धन-संपदा, वैभव, सुख-समृद्धि प्राप्त होती हैं तथा मां तुलसी से की गई हर मनोकामना निश्चित रूप से पूरी होती है। 
 
धार्मिक मान्यतानुसार घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा परिवार की पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाते हुए यह विशेष मंत्र बोला जाए तो समृद्धि का वरदान हजार गुना बढ़ जाता है तथा घर में रहने वाले व्यक्तियों को रोग, शोक, बीमारी, व्याधि आदि से छुटकारा मिलता है।


यहां पढ़ें मां तुलसी के दिव्य मंत्र:tulsi mantra 2022
 
1. तुलसी को जल चढ़ाते समय बोलें यह मंत्र- 
महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
 
2. तुलसी पूजन मंत्र- 
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।। 
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।
 
3. तुलसी नामाष्टक मंत्र- 
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतनामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम। य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
 
4. तुलसी स्तुति मंत्र- 
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः, नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।
 
तुलसी तोड़ते समय बोलें ये 3 पवित्र मंत्र-  
 
5. मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी 
नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते ।।
 
6. ॐ सुभद्राय नमः
 
7. ॐ सुप्रभाय नमः

Tulsi Mata Mantra 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

05 March Birthday: आपको 5 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

अगला लेख