Hanuman Chalisa

Vaishakha amavasya 2024: वैशाख अमावस्या के दिन क्या करते हैं?

WD Feature Desk
सोमवार, 6 मई 2024 (13:26 IST)
amavasya 2024 
 
HIGHLIGHTS
 
• वैशाख अमावस्या के दिन क्या करें।
• वैशाख अमावस्या के उपाय।
• वैशाख अमावस्या पर करने योग्य कार्य। 

ALSO READ: वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?
 
Amavasya 2024: इस बार 24 अप्रैल 2024, बुधवार के दिन से वैशाख मास का प्रारंभ हो गया है और वैशाख मास की अमावस्या 08 मई, दिन बुधवार को मनाई जा रही है। बता दें कि अमावस्या माह में एक बार ही आती है। अर्थात् वर्ष में 12 अमावस्याएं पड़ती हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस बार वैशाख अमावस्या की तिथि मत-मतांतर के चलते 07 मई 2024, मंगलवार को दर्श अमावस्या और 08 मई, बुधवार को वैशाख अमावस्या पड़ रही है। 

ALSO READ: Vaishakha amavasya: वैशाख अमावस्या की पौराणिक कथा क्या है?
 
आइए जानते हैं इस दिन क्या-क्या कार्य किए जा सकते हैं... 
 
1. हो सके तो वैशाख अमावस्या के दिन उपवास रखना चाहिए।
 
2. अमावस्या के दिन व्यक्ति में नकारात्मक सोच बढ़ जाती है और ऐसे में नकारात्मक शक्तियां अपने प्रभाव में ले लेती है, अत: हनुमान जी मंत्र का जप करते रहना चाहिए।
 
3. वैशाख अमावस्या पर पितृ दोष की शांति, ग्रह दोष, कालसर्प दोष आदि से मुक्ति के उपाय किए जाते हैं।
 
4. वैशाख अमावस्या के दिन गौ माता को खाने की चीजें तथा घास या चारा दान करना चाहिए। 
 
5. इस दिन व्रत रखकर, सायंकाल शिव जी उपासना करना चाहिए।  
 
6. अमावस्या का व्रत रखकर भगवान श्री विष्णु की पूजा के उपरां‍त खाने की चीजों का दान करें।   
 
7. वैशाख अमावस के दिन खाने-पीने की चीजें, वस्त्र, छाता, कंबल आदि का दान करना लाभदायी होता है। 
 
8. वैशाख माह में एक समय ही भोजन करना चाहिए तथा रात में अन्न का त्याग करना चाहिए। 
 
9. वैशाख मास में अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करना चाहिए। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
 
10. अत: धार्मिक शास्त्रों में वैशाख अमावस्या का विशेष महत्व होने के कारण इस दिन गंगा स्नान, भगवान श्रीहरि नारायण की उपासना करना चाहिए। इन कार्यों से जीवन की हर बाधा दूर होती है, धन, सुख-समृद्धि और मोक्ष प्राप्ति का वरदान मिलता हैं। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Vaishakha amavasya : वैशाख अमावस्या पर स्नान और पूजा के शुभ मुहूर्त
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

03 June Birthday: आपको 3 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का कर्क राशि में गोचर 2026: जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर?

मिथुन संक्रांति 2026: कब है, क्या है इसका धार्मिक महत्व और पुण्य फल?

Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत

अगला लेख