Hanuman Chalisa

Vastu Tips : घर की दहलीज पर हैं ये 8 शुभ चीजें तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता

अनिरुद्ध जोशी
Vastu for dehleez: घर की देहलीज सुख, शांति और समृद्धि देने वाली होती है। दहलीज पर पैर रखकर कभी खड़े नहीं होते हैं। दहलीज पर कभी पैर नहीं पटकते हैं। अपने गंदे पैर या चप्पल को रगड़कर साफ नहीं करते हैं। दहलीज पर खड़े रहकर कभी किसी के चरण नहीं छूते हैं। स्वागत दहजलीज के अंदर से और विदाई दहलीज के बाहर खड़े रहकर करते हैं। दहलीज पर 8 शुभ चीजें होने से सफलता और खुशी घर में आती हैं।  
 
1. पानी से भरे बर्तन में फूल : देहली के पास पानी से भरे बर्तन में सुंदर फूल रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता और खुशियां आती है।
 
2. पद चिन्ह : देहलीज पर दाएं और बाएं माता लक्ष्मी पदचिन्ह अंकित करें। इससे घर में समृद्धि आती है।
 
3. स्वास्तिक : प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक चिन्न बनाना भी शुभ होता है। इससे सौभाग्य की वृद्धि होती है। साथ ही सुख समृद्धि में इजाफा होता है। देहली पर कुमकुम और हल्दी से स्वास्तिक चिन्ह भी बना सकते हैं। विशेष मौके पर घर के बाहर देली (देहली या डेल) के आसपास स्वस्तिक बनाएं और कुमकुम-हल्दी डालकर उसकी दीपक से आरती उतारें।
 
4. रंगोली : देहरी के दोनों ओर सुंदर रंगोली बनाकर रखें। इससे घर में सुख और समृद्धि के साथ ही खुशियां घर में आती है।
 
5. वंदनवार : देहलीज की चौखट पर पर द्वारा को वंदनवार से अच्छे से सजाएं।
 
6. चावल और सुपारी : विशेष अवसरों पर भगवान का पूजन करने के बाद अंत में देहली की पूजा करें। देहली (डेली) के दोनों ओर सातिया बनाकर उसकी पूजा करें। सातिये के ऊपर चावल की एक ढेरी बनाएं और एक-एक सुपारी पर कलवा बांधकर उसको ढेरी के ऊपर रख दें। इस उपाय से धनलाभ होगा। 
 
7. चित्रकारी : देहली पर आप सुंदर चित्रकारी भी कर सकते हैं। चित्रकारी में फूल, पत्ते और रंगोली के चित्र बना सकते हैं।
 
8. शुभ और लाभ : देहलीज पर दाएं बाएं शुभ और लाभ भी बना सकते हैं या द्वारा के आसपास भी शुभ-लाभ बना सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

Achala Ekadashi 2026: अचला एकादशी व्रत का समय, पूजा और पारण विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 मई, 2026)

13 May Birthday: आपको 13 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख