Hanuman Chalisa

शुक्र और मंगल एकसाथ, 12 राशियों के लिए क्या होगा खास

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
28 जनवरी 2017 से शुक्र उच्च का हो गया है और यह 31 मई तक रहेगा। 5 मार्च से 15 अप्रैल तक वक्री रहेगा। इस बीच 21 मार्च से 30 मार्च तक अस्त रहेगा। शुक्र के साथ मंगल की युति 28 जनवरी से 2 मार्च तक रहेगी। आइए जानें 12 राशियों के लिए क्या लेकर आएगा यह संयोग.... 
मेष राशि वालों के लिए शुक्र सप्तमेश होकर द्वितीयेश भी होगा। इस समय विवाह कार्य बनेंगे। दैनिक व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। धन की बचत के योग भी हैं। वाणी में मधुरता रहेगी और यह लाभदायक हो सकती है। 
 
वृषभ राशि वालों के लिए स्वप्रयत्नों से आय के साधनों में वृद्धि होगी वहीं सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। कर्ज की स्थिति में कमी महसूस करेंगे। शत्रु पक्ष से भी लाभ संभव है। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। 
 
मिथुन राशि वालों के लिए संतान लाभ के साथ मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। प्रेम के मामलों में अनुकूल स्थिति महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए सुखद वातावरण रहेगा। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होंगे। यात्रा होगी।
 
कर्क राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों में समय सुखद होगा। शुभ मांगलिक कार्य होंगे। वाहनादि सुखों में वृद्धि होगी। संपति के मामलों में सफलता मिलेगी। मातृपक्ष से लाभ पाएंगे। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है। 
 
सिंह राशि वालों को संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। साझेदारी में लाभ होगा। व्यापार व्यवसाय में सुधारजनक स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति सुखद स्थिति पाएंगे। पिता से लाभ। भाई बन्धुओं का सहयोग मिलेगा।
 
कन्या राशि वालों को वाक् चातुर्य द्वारा आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। भाग्योन्नति के योग प्रबल हैं। घर या परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। सोचे कार्य भी समय पर पूरे होंगे। 
 
तुला राशि वालों के लिए समय अनुकूल होने के साथ-साथ कार्य में प्रगति आएगी। सौन्दर्य प्रसाधनों में वृद्धि होगी। नवीन कार्य योजनाओं में सफल होंगे। कला से जुड़े व्यक्ति भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 
वृश्चिक राशि वालों के लिए यात्रा के योग प्रबल रहेंगे। बाहरी संबंधों में सुधार होकर लाभदायक स्थिति के योग हैं। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। दैनिक व्यवसाय में  प्रगति होगी। अविवाहितों के लिए अनुकूल समय रहेगा।
 
धनु राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी होगा। कर्ज की स्थिति से मुक्ति मिलेगी। छोटे भाईयों का सहयोग लाभजनक रहेगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। नाना-मामा पक्ष का सहयोग मिलने से राहत मिलेगी।
 
मकर राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सफल होंगे। शासकीय कार्य बनेंगे। व्यापार व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहकर लाभदायक रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। 
 
कुंभ राशि वालों के लिए सुखद वातावरण के साथ संपत्ति के विवाद सुलझेंगे। वाहनादि सुख मिलेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में शुभ कार्य होंगे। भाग्योन्नति में वृद्धि होकर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। धर्म कर्म में खर्च होगा।
 
मीन राशि वालों के लिए आर्थिक परेशानियों का अनुभव होगा। परिश्रम द्वारा सफल होंगे। संचार माध्यम से सुखद समाचार मिलेगा। साझेदारी के मामलों मे संभल कर चलना होगा। स्वास्थ्य में मिली जुली स्थिति रहेगी।
 
विशेषः- वक्री व अस्त शुक्र के समय धन संबंधी फैसले सावधानीपूर्वक लें। शुभता के लिए स्नान के जल में एक चम्मच दही डालकर नहाएं। 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope June 2026: साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून, क्या इस हफ्ते पलटेगी आपकी किस्मत? पढ़ें अपनी राशि का हाल

Adhik Maas Remedies 2026: अधिकमास के समापन करें ये 5 प्रभावशाली उपाय, मिलेगा श्रीविष्‍णु का आशीर्वाद

अगला लेख