rashifal-2026

शुक्र मेष राशि में, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर...

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
* शुक्र का मेष राशि में आना कैसा रहेगा आप पर, जानिए... 
 
कला, धन और सौन्दर्य के कारक शुक्र ग्रह ने 27 मार्च को सुबह 2.30 बजे मेष राशि में प्रवेश किया है, जो 20 अप्रैल तक यहीं रहेगा। शुक्र अग्नि तत्व की राशि मेष में आने से कामवासना को बढ़ाने वाला होगा। शुक्र सौन्दर्य के प्रति रुझान को बढ़ाने वाला होता है। आइए जानते हैं कि यह 12 राशियों पर किस प्रकार प्रभाव डालेगा-
 
मेष राशि वालों के लिए दांपत्य सुख में वृद्धि होकर आपसी तालमेल बरकरार रहेगा। दैनिक व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी से लाभ होगा। सेक्स की भावना प्रबल होगी। सौन्दर्य के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाणी के प्रभाव से कार्य में बाधा दूर होगी।
 
वृषभ राशि वालों के लिए व्यय अधिक रहेगा। प्रभाव में कुछ कमी या स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा करते वक्त सावधानी रखना होगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। आर्थिक रुकावटें दूर होने की संभावना रहेगी। कर्ज की स्थिति से बचना होगा।
 
मिथुन राशि वालों के लिए संतान पक्ष से लाभजनक स्थिति रहेगी। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। मनोरंजन के मामलों में खर्च हो सकता है। आर्थिक प्रयास अधिक करने होंगे। बाहरी व्यक्ति से सतर्कता रखनी होगी। यात्रा के योग टालना होंगे।
 
कर्क राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों में सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। मातृपक्ष के सहयोग से अनुकूल लाभ रहेगा। आर्थिक मामलों में पिता का सहयोग लाभकारी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में संभलकर चलना होगा। 
 
सिंह राशि वालों के लिए भाग्य बल का साथ मिलने से पराक्रम बढ़ेगा। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। साझेदारी के कार्य में सफलता मिलेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। पिता का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। वाणी में संयम रखना होगा। बचत के योग कम ही रहेंगे। सेक्स की भावना प्रबल होगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशा अपने कार्य के प्रति सजग रहें।
 
तुला राशि वालों के लिए सुखद वातावरण रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होकर महत्वाकांक्षाए पूरी होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलने से कार्य में प्रगति होगी। शुभ समाचार सुनेंगे।
 
वृश्चिक राशि वालों के लिए शत्रुपक्ष पर सावधानी रखना होगी। बाहरी व्यक्तियों का संपर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा के योग भी बनते हैं। सेल्समैनी के कार्य से जुड़े व्यक्तियों को लाभ होगा। जीवनसाथी से विवाद की स्थिति टालना होगी।
 
धनु राशि वालों के लिए संतान पक्ष के कार्य में खर्च होगा, आय के साधनों में वृद्धि होगी। शत्रुपक्ष से भी लाभदायक स्थिति पाएंगे। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। शेयर आदि से जुड़े व्यक्तियों को लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
मकर राशि वालों के लिए पारिवारिक कार्य में खर्च होगा। मातृपक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को सहयोग के साथ आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन पर खर्च होगा।
 
कुंभ राशि वालों के लिए पराक्रम अधिक करना पड़ेगा। भाग्य का साथ मिलने से आशाजनक सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के कार्य में भी खर्च होगा। साझेदारी के मामलों में समझदारी से काम लेना होगा, नहीं तो नुकसान संभव है। परिवार पर खर्च होगा।
 
मीन राशि वालों के लिए वाणी के प्रभाव से कार्य में प्रगति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पराक्रम अधिक करना होगा। संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनेंगे। कौटुम्बिक मामलों पर व्यय अधिक हो सकता है।
 
अशुभ प्रभाव कम कर शुभ प्रभाव में वृद्धि हेतु उपाय- प्रति शुक्रवार 1 चम्मच दही स्नान के जल में डालकर स्नान करें। 5 साल तक की कन्याओं को शुक्रवार के दिन खीर खिलाएं। 

सम्बंधित जानकारी

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बृहस्पति का इस वर्ष 2026 में 3 राशियों में होगा गोचर, किस राशि को क्या मिलेगा, कौन होगा परेशान

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?

08 February Birthday: आपको 8 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

कुंभ राशि में सूर्य-राहु की युति: 13 फरवरी से 'ग्रहण योग', इन 4 राशियों के लिए सावधानी का समय

Saptahik Ank Rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल 9 से 15 फरवरी, जानें इस सप्ताह आपके लिए क्या लाएगा आपका मूलांक

अगला लेख