Hanuman Chalisa

Venus planet : शुक्र ने बदली अपनी चाल,जानिए 12 राशियों के हाल

Webdunia
शुक्र ग्रह 25 जून को वक्री से मार्गी हो गए हैं। इस समय शुक्र वृष राशि में स्थित है। शुक्र की मार्गी चाल से आर्थिक संकटों का समाधान होगा और वैवाहिक और प्रेम जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं शुक्र के मार्गी का आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा।
मेष
- शुक्र की सीधी चाल आर्थिक लाभ पहुंचाएगी। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखद होगा। पति-पत्नी के बीच चले आ रहे विवाद दूर होंगे और निजी संबंधों में ताजगी आएगी। 
वृष
- भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सपने साकार होंगे, लेकिन परिश्रम में कमी ना करें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जिन लोगों के विवाह अब तक नहीं हुए हैं, उनके तय हो सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।
मिथुन
आपकी धन-संपत्ति बढ़ेगी, लेकिन यही संपत्ति विवादों का कारण भी बन सकती है। परिजनों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। निजी संबंधों में सुधार आएगा। वैवाहिक संबंधों में चले आ रहे संकट दूर होंगे।
कर्क
आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए यह समय उचित होगा। प्रेम जीवन में किसी की तरफ से प्रपोजल मिल सकता है। यदि पहले से प्रेम में हैं तो पार्टनर के साथ अपने रिश्ते मजबूत होंगे। 
सिंह
विभिन्न स्रोतों से आमदनी आएगी। यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तो आपको इस दौरान अधिक लाभ मिलने की संभावना है। सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दंपती एक सुखद जीवन का आनंद उठाएंगे।
कन्या
आपकी किस्मत का सितारा चमकेगा। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आभूषण के रूप में उपहार मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश में हैं तो वह भी पूरी हो सकती है।
तुला
इस समय आपकी परेशानियां कम होंगी। हालांकि इसके लिए आपको प्रयासरत भी रहना होगा। प्रेम संबंधों में भी गर्माहट आएगी, पहले जैसी कड़वाहट नहीं रहेगी लेकिन रिश्ते पूरी तरह से सामान्य नहीं होंगे।
वृश्चिक
वैवाहिक जीवन उत्तम होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधरेंगे। जिन दंपतियों की नई-नई शादी हुई है उनके लिए यह समय बेहद ही खूबसूरत होगा। प्रेमी-प्रेमिका के साथ बिगड़ी हुई बात बन जाएगी। नए प्रेम संबंध भी प्राप्त होंगे।
धनु
सेहत के लिए यह समय अच्छा होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से हुई दुर्बलता दूर होगी। शत्रु भी आपसे भयभीत होंगे। अपने संबंधों को ऊर्जावान बनाने के लिए आपको उपहारों का आदान-प्रदान करना होगा।
मकर
इस दौरान कोई कामयाबी हासिल हो सकती है। छात्रों के लिये भी यह समय अनुकूल होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपकी सेविंग्स बढ़ेगी। 
कुंभ
आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर-परिवार के लिए कोई जरूरी समय खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा।
मीन
परिवार में खुशियां आएंगी। कानूनी फैसला आपके हित में आ सकता है। परिजनों से बिगड़े संबंध सुधर जाएंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आय के नए साधन प्राप्त होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 मार्च, 2026)

26 March Birthday: आपको 26 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दुर्गा नवमी 2026: चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर करें ये 5 उपाय मां सिद्धिदात्री मां होंगी प्रसन्न

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

अगला लेख