Biodata Maker

शुक्र का कर्क राशि में गोचर, जानिए कैसा होगा असर

Webdunia
शुक्र ग्रह ने 22 जून 2021 को दोपहर 2:07 मिनट से कर्क राशि में गोचर कर लिया है, यह गोचर 17 जुलाई 2021, सुबह 09:13 मिनट तक जारी रहेगा। इसके बाद यह सिंह राशि में गोचर कर जाएगा। आओ जानते हैं कि यह किन बातों पर असर डालेगा। 
 
 
1 . इस ग्रह की दो राशियां हैं- पहली वृषभ और दूसरी तुला। यह ग्रह मीन राशि में में उच्च और कन्या राशि में नीच का होता है। जब यह ग्रह वक्री होता है तो स्वा‍भाविक रूप से मीन राशि वालों के लिए सकारात्मक और कन्या राशि वालों के लिए नकारात्मक असर देता है। लेकिन शुक्र जब अन्य राशियों में भ्रमण करता है तो उसका इस राशि वालों लोगों के लिए फल अलग होता है।
 
2. ज्योतिष के अनुसार शुक्र हमारे जीवन में स्त्री, वाहन और धन सुख को प्रभावित करता है। यह एक स्त्री ग्रह है। कहते हैं कि इसके शुभ प्रभाव के कारण जातक ऐश्वर्य को प्राप्त करता है।
 
 
3. शुक्र ग्रह को नृत्य, कला, गायन, संगीत, ऐश्वर्य, सौंदर्य, प्रेम, विलासिता और आनंद का कारक ग्रह माना जाता है। इन सभी बातों पर शुक्र का असर रहेगा।
 
4. शुक्र ग्रह को संचार का कारक भी कहा जाता है, इसलिए यह आपको इंटरनेट, सोशल मीडिया से भी लाभ दे सकता है। 
 
5. यदि आपकी कुंडली में शुक्र अनुकूल स्थिति में है तो धन और मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी करेगा। विवाह की स्थिति बनेगी, विवाह हो गया है तो दांपत्य जीवन में सुख होगा।
 
 
6. कर्क राशि में शुक्र के होने से, हमारी जरूरतों के बारे में हमारी सहज समझ और साझेदारी की जरूरतें बढ़ सकती हैं।
 
7. शुक्र का गोचर मेष, वृशभ, मिथुन, कर्क, मकर और मीन राशि के लिए शुभ। सिंह, कन्या और धनु के लिए अशुभ। तुला, वृश्‍चिक और कुंभ के लिए सामान्य रहेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

महाशिवरात्रि का अर्थ, पूजा विधि, मंत्र, आरती, चालीसा, कथा और लाभ FAQs

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

सभी देखें

नवीनतम

Mahashivratri 2026: 11 शुभ योग और 5 ग्रहों का राजयोग! जानें शिव पूजा का सबसे सटीक मुहूर्त और राहुकाल की चेतावनी

महाशिवरात्रि: गृहस्थों और साधकों के लिए अलग-अलग विशेष पूजा मुहूर्त

कुंभ राशि में चार ग्रहों का जमघट: राहु की चाल और 5 राशियों का 'गोल्डन टाइम'

अंक ज्योतिष के अनुसार महाशिवरात्रि 2026 के उपाय, जानें अपने मूलांक के अनुसार

शुक्र का शनि की राशि कुंभ में प्रवेश, इन 5 राशियों के लिए बनेंगे धन और प्रेम के योग

अगला लेख