Hanuman Chalisa

राशि परिवर्तन : मकर का शुक्र किस राशि के लिए होगा शुभ

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
कला, सौन्दर्य, मनोरंजन का कारक शुक्र, गुरु की राशि धनु को छोड़कर शनि की राशि मकर में 13 जनवरी, शनिवार को दोपहर 3 बजे आ रहा है। यह मकर में 6 फरवरी तक अस्तगत ही रहेगा। अस्त शुक्र का प्रभाव ज्यादा फलदायी नहीं रहता। इसे प्रबल करने हेतु इसका रत्न पहना जाता है।
 
शुक्र की शुभता के लिए ओपल 5 कैरेट का या हीरा कम से कम 30 सेंट का पहनना हितकर रहता है। शुक्र हेतु सफेद कनेर की जड़ भी धारण की जा सकती है। सफेद चमकीले वस्त्र भी पहने जा सकते हैं। 
 
12  राशियों पर शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव कैसा रहेगा? आइए जानते हैं-
 
मेष राशि : वाणी में सतर्कता रखनी होगी। कौटुम्बिक मामलों में व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। व्यवसाय की स्थिति सामान्य ही कही जा सकती है। 
 
वृषभ राशि : प्रभाव में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सौन्दर्य के प्रति रुझान बढ़ेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। कर्ज से राहत मिलेगी। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखना होगी।
 
मिथुन राशि : बाहरी मामलों में सतर्क रहना होगा। यात्रा से बचें और अगर जरूरी हो तो सावधानी बरतें। संतान पक्ष के कार्य में व्यय होगा। फिजूलखर्ची भी संभव है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के गुम हो जाने की आशंका है।
 
कर्क राशि : स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। सेक्स की ओर रुझान होगा। पारिवारिक मामलों में सहयोग के साथ व्यय भी होगा। वाहनादि लेने से बचें।
 
सिंह राशि: व्यापार-व्यवसाय में सुस्ती का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा को आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। पराक्रम अधिक व लाभ कम ही रहेगा। साझेदारी के कार्य में ध्यान रखकर चलें। 
 
कन्या राशि : भाग्य में कुछ कमी के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। संतान के कार्यों में खर्च होगा। धन की बचत कम ही रहेगी, बनिस्बत खर्च अधिक रहेगा। वाणी के प्रभाव से कुछ लाभ की आशा कर सकते हैं।
 
तुला राशि : स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक सहयोग के साथ प्रसन्नता रहेगी। जनता से जुड़े कार्य भी बनेंगे। प्रभाव में वृद्धि होकर सुखद समाचार भी मिल सकता है। 
 
वृश्चिक राशि : पराक्रम के द्वारा बाहरी संपर्कों से लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्रसन्नतादायक रहेगा। दैनिक जनजवीन की आवश्यकता की पूर्ति होगी। संचार माध्यम से समाचार मिलेगा।
 
धनु राशि : मुख रोग की आशंका रहेगी। शत्रु पक्ष से बचकर चलें। कर्ज न लें तो ही उत्तम रहेगा। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। बचत के योग कम ही रहेंगे। 
 
मकर राशि : संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा, वहीं रुके कार्य भी बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में यथावत स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा को कार्य के प्रति सजगता से रहना होगा।
 
कुंभ राशि :  परिवार पर खर्च अधिक रहेगा। पारिवारिक कारणों से यात्रा के योग भी बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए व्यस्तता भरा समय रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग लेकर चलें। जोखिम के कार्य में धन न लगाएं।
 
मीन राशि : आर्थिक प्रयासों में असफलता देखनी होगी अत: सावधानी रखें। साझेदारी में भी काफी सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। भाइयों पर खर्च होगा। 
 
विशेष-शुक्र की शुभता के लिए 5 साल तक की कन्याओं को शुक्रवार के दिन खीर खिलाएं। लक्ष्मी माता के मंदिर में 1 कटोरी शकर भरकर रख आएं। स्त्री वर्ग का सम्मान करें।

सम्बंधित जानकारी

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

14 April Birthday: आपको 14 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अप्रैल 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का मेष राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल

सूर्य मेष संक्रांति 2026: इस दिन क्या करें और किन कामों से बचें?

14 अप्रैल 2026 से सोलर नववर्ष होगा प्रारंभ, क्या है यह?

अगला लेख