Publish Date: Sat, 30 May 2026 (12:25 IST)
Updated Date: Sat, 30 May 2026 (12:08 IST)
1 से 7 जून 2026 के बीच ग्रहों और अंकों की ऊर्जा में होने वाले बदलाव आपके करियर, व्यापार, प्रेम संबंध, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, कौन-सा दिन आपके लिए शुभ रहेगा और किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, तो अपना मूलांक जानकर यह साप्ताहिक अंक राशिफल अवश्य पढ़ें।
(साप्ताहिक अंक राशिफल: 1 से 7 जून 2026)
मूलांक 1 (जन्मतिथि: 1,10,19, 28)
इस सप्ताह आपको अपने निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करना है, सोच-समझकर उठाया गया कदम आपको लाभ के अवसर प्रदान करेगा। आपका कोई रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। निवेश से लाभ हो सकता हैं। वरिष्ठों से सलाह लाभकारी रहेगी। रिश्तों में अहंकार कम करने से रिश्ते मजबूत होंगे। रक्तचाप को नियंत्रित रखें।
उपाय: रविवार को गुड़-गेहूं दान करें।
मूलांक 2 (जन्मतिथि: 2, 11, 20, 29)
यह सप्ताह आपकी मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ा सकता है। अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करें। इस सप्ताह आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। खर्च नियंत्रित रखें। चिंता और अनिद्रा से बचें। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।
उपाय: सफेद या हल्के क्रीम रंग के वस्त्रों का उपयोग करें।
मूलांक 3 (जन्मतिथि: 3, 12, 21, 30)
यह सप्ताह आपके रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, किसी मध्यस्थ की मदद से शासकीय कार्य पूर्ण होंगे। किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन लेकर कार्य करना आपके लिए ठीक रहेगा। आय के नए स्रोत बनेगे, दिखावे से बचें। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है, वाद विवाद से बचें। पाचन या पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
उपाय: गाय को पपीता खिलाएं।
मूलांक 4 (जन्मतिथि: 4, 13, 22, 31)
यह सप्ताह परिवर्तन का सप्ताह रहेगा, आपको कोई ऐसा अवसर मिल सकता है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी। कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। अचानक धन लाभ हो सकता हैं, अनावश्यक खर्च से बचें। विवादों से दूरी रखें, वाहन सावधानी से चलाए। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
ALSO READ: जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?
उपाय: नियमित रूप से पक्षियों को दाना डालें या हरी मूंग दान करें।
मूलांक 5 (जन्मतिथि: 5, 14, 23)
जून माह का प्रथम सप्ताह आपके लिए सफलता लाने वाला हो सकता है, नौकरी या व्यवसाय में लाभ हो सकता है। संचार कौशल से लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपके नए कांट्रैक्ट हो सकते है। जोखिम भरे निवेश करने के पूर्व अच्छे से विचार करके ही निवेश करें। रिश्तों में अपनापन रहेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: तुलसा जी को जल चढ़ाएं।
मूलांक 6 (जन्मतिथि: 6, 15, 24)
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है, कार्यस्थल पर सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। मीडिया, कला, डिजाइनिंग या ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद भाग्यशाली रहेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आय ठीक रहेगी किन्तु फिजूलखर्ची से बचें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
उपाय: शुक्रवार को लक्ष्मी जी को सुगन्धित वस्तु अर्पण करें।
मूलांक 7 (जन्मतिथि: 7, 16, 25)
इस सप्ताह आपको अपने अंतर्मन की आवाज को सुन कर कार्य करेंगे तो आपके सफल होने की अधिक सम्भावना रहेगी। किसी निर्णय को लेकर मन अस्थिर रह सकता है। अध्यात्म की ओर रुझान हो सकता है। आर्थिक मामलों में यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा, तनाव न लें। निवेश से लाभ हो सकता है। रिश्तों में स्पष्टता रखें।
उपाय: नीले आसमान को 2 मिनट देखें व गहरी श्वास लें।
मूलांक 8 (जन्मतिथि: 8, 17, 26)
यह समय आपको आपकी मेहनत का फल देने वाला होगा, रुके हुए कार्य में तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए काम की जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है, व्यवसाय, राजनीति, कानूनी, प्रशासनिक या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए यह समय उत्तम रहेगा, किन्तु अहंकार से बचें। कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। आय ठीक रहेगी। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है, रिश्तों में गंभीरता बढ़ेगी।
उपाय: गरीबों/जरूरतमंदो या बुजुर्गों की सेवा करें।
मूलांक 9 (जन्मतिथि: 9, 18, 27)
उपाय: लाल मसूर का दान करें।
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।
Edited BY: Rajshri Kasliwal