साप्ताहिक अंक राशिफल: 9 से 15 फरवरी 2026
February 2026 Numerology Guide: साप्ताहिक अंक राशिफल न केवल आपके दैनिक जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, बल्कि यह आपके आत्मविश्वास और निर्णयों को भी मजबूत करता है। यदि आप अपनी संख्याओं का सही तरीके से पालन करते हैं, तो आप आने वाली चुनौतियों का सामना सहजता से कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए कौन से अंक सबसे अधिक शुभ साबित हो सकते हैं, इस पर ध्यान दें और अपना हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
ALSO READ: वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर
मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)
यह सप्ताह आपको सतर्क रहने की जरूरत है, अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, क्रोध से बचने का प्रयास करें। वाद विवाद से बचे, निवेश सावधानीपूर्वक करें। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है।
उपाय: आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29)
यह सप्ताह साझेदारी वाले कार्यों में सवाधानी रखें। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रखें। अपनी भावनाओ को काबू में रखें, गुप्त बातें सोच समझ कर किसी से साझा करें वरना समस्या हो सकती है। आमदनी में उतार चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है, माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
उपाय: माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें, प्राणायाम /योग करें।
मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30)
उपाय: हरे रंग का प्रयोग करें, बड़ों का आशीर्वाद लें।
मूलांक 4 (जन्म तिथि: 4, 13, 22, 31)
यह सप्ताह आपको कड़ी मेहनत करना होगी, कार्यों में बाधा आ सकती है। धीरे-धीरे समय अनुकूल हो जाएगा, संयम रखें। अनपेक्षित घटनाएं सामने आ सकती हैं, किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़ कर और सोच विचार कर ही हस्ताक्षर करें। आय धीमी रह सकती है। मानसिक तनाव न लें, जोड़ों में दर्द हो सकता है। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि: 5, 14, 23)
मूलांक 5 वालो के लिए इस सप्ताह यात्रा के योग है, आपकी बुद्धिमत्ता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता आपको लाभ देगी। जमींन से जुड़े कार्यों के लिए समय अनुकूल है, नई परियोजनाएं शुरू करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में संचार कौशल से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ज्यादा भागदौड़ से बचें। प्रेम संबंधों में उत्साह और रोमांच रहेगा।
उपाय: गणेश जी की आराधना करें।
मूलांक 6 (जन्म तिथि: 6, 15, 24)
यह सप्ताह प्रेम, सद्भाव और रचनात्मकता पर केंद्रित है। परिवार और घर के मामलों में आपका ध्यान रहेगा। कला, मीडिया, डिजाइनिंग या आतिथ्य (Hospitality) से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें। घर पर मेहमान आ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। संतुलित आहार लें। रोमांस और प्रेम जीवन के लिए यह बेहतरीन सप्ताह है।
उपाय: घर में सुगन्धित अगरबती या कपूर जलाएं।
मूलांक 7 (जन्म तिथि: 7, 16, 25)
यह सप्ताह शोध, शिक्षा या गूढ़ विषयों से जुड़े कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। रहस्यमय ढंग से लाभ हो सकता है, लेकिन किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आर्थिक जोखिम लेने से बचें। धन संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। बचत पर ध्यान दें। अत्यधिक चिंतन से बचें। ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास लाभकारी रहेंगे। रिश्तों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है।
उपाय: किसी धार्मिक स्थल पर सेवा करें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि: 8, 17, 26)
यह सप्ताह आपके धैर्य और कड़ी मेहनत की परीक्षा का है। मेहनत अधिक और फल कम की स्थिति रह सकती है। अनावश्यक जोखिम से बचें। परिवार के बुजुर्गों के साथ संबंध मजबूत होंगे। काम के दबाव के कारण जोड़ों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है। अपनी दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें। रिश्तों में ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना रखें।
उपाय: गरीबों या जरूरतमंदों की मदद करें।
मूलांक 9 (जन्म तिथि: 9, 18, 27)
यह सप्ताह उच्च ऊर्जा और सेवा भावना का है। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। पिछली मेहनत का प्रतिफल मिल सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। दूसरों की मदद में आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। वाद-विवाद से बचें। अपनी भावनाओं को आक्रामक रूप से व्यक्त न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। गुस्सा स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। रिश्ते ठीक रहेंगे।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।
ALSO READ: Venus Transit in Aquarius: 12 राशियों का भविष्य बदलेगा, जानिए राशिफल
Edited BY: Rajshri Kasliwal