Hanuman Chalisa

जानिए क्या है होरा, ज्योतिष में क्यों है इसका विशेष महत्व

पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिष शास्त्र में होरा का बहुत महत्त्व होता है। होरा से जातक की धन-संपत्ति के बारे में विचार किया जाता है। एक होरा का मान 15 अंश होता है। एक राशि का मान 30 अंश होता है। इस प्रकार एक राशि के अन्तर्गत दो होरा आती हैं। 
 
आइए जानते हैं कि होरा लग्न का निर्धारण कैसे किया जाता है।
 
- यदि लग्न में विषम राशि हो और लग्न का मान 15 अंश तक हो तो 'होरा' लग्न सूर्य की होगी। 
- यदि लग्न में विषम राशि हो और लग्न का मान 16 अंश से 30 अंश तक हो तो 'होरा' लग्न चन्द्र की होगी।
- यदि लग्न में सम राशि हो और लग्न का मान 15 अंश तक हो तो 'होरा' लग्न चन्द्रमा की होगी।
- यदि लग्न में सम राशि हो और लग्न का मान 16 अंश से 30 अंश तक हो तो 'होरा' लग्न सूर्य की होगी।

ALSO READ: ज्योतिष के अनुसार जानें, ग्रहों की विविध दृष्टियां
होरा कुण्डली से फलादेश-
 
- यदि कर्क राशि की होरा में सभी सौम्य ग्रह स्थित हों तो यह एक अनुकूल स्थिति है। इसके फ़लस्वरूप जातक सौम्य स्वभाव वाला, सम्पत्तिवान, धनी एवं सुखी होता है।
 
- यदि कर्क राशि की होरा में सभी क्रूर ग्रह स्थित हों तो यह प्रतिकूल स्थिति होती है। इसके परिणामस्वरूप जातक नीच कर्म करने वाला, निर्धन व दु:खी होता है।
 
- यदि सूर्य राशि की होरा में सभी क्रूर ग्रह विद्यमान हों तो यह एक अनुकूल स्थिति है। इसके परिणाम स्वरूप जातक साहसी, पराक्रमी व धनाढ्य होता है।
- यदि सूर्य व चन्द्र की होरा में सौम्य व क्रूर ग्रह दोनों स्थित हों तो जातक को मिश्रित परिणाम प्राप्त होते हैं।

ALSO READ: फलित ज्योतिष में क्या है दशाओं का महत्व
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

नवीनतम

07 April Birthday: आपको 7 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 अप्रैल 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का मीन राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों पर इसका असर

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

अगला लेख