Biodata Maker

सर्वार्थ सिद्धि योग क्या है, कब कब रहता है यह?

Webdunia
मंगलवार, 9 मई 2023 (17:40 IST)
Sarvartha Siddhi Yoga 2023 : सर्वार्थ सिद्धि योग को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जब कोई विशेष मुहूर्त नहीं रहता है तब यदि यह योग है तो इस योग के साथ में शुभ, लाभ या अमृत का चौघड़िया देखकर कार्य करने से सभी प्रकार के कार्यो में सफलता मिलती है। आओ जानते हैं कि क्या होता है सर्वार्थ सिद्धि योग क्या है और यह कब कब रहता है?
 
क्या है सर्वार्थ सिद्धि योग | What is Sarvartha Siddhi Yoga ?
वार और नक्षत्र के संयोग को सर्वार्थ सिद्धि योग कहते हैं। यह योग विशेष वारों को पड़ने वाले विशेष नक्षत्रों के योग से निर्मित होता है। सोमवार के दिन यदि रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, अनुराधा और श्रवण नक्षत्र है तो इसका ज्यादा महत्व रहता है।
 
गुरुवार और शुक्रवार के दिन अगर यह योग बनता है तो तिथि कोई भी हो यह योग नष्ट नहीं होता है अन्यथा कुछ विशेष तिथियों में यह योग निर्मित होने पर यह योग नष्ट भी हो जाता है। सोमवार के दिन रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, अनुराधा, अथवा श्रवण नक्षत्र होने पर सर्वार्थ सिद्धि योग बनता है जबकि द्वितीया और एकादशी तिथि होने पर यह शुभ योग अशुभ मुहूर्त में बदल जाता है।
 
सर्वार्थ सिद्धि योग का महत्व | Importance of Sarvartha Siddhi Yoga:
मान्यता के अनुसार इस योग में किया गया कार्य सफल होता है। जैसे नया कारोबार प्रारंभ करना, किसी प्रकार की शिक्षा ग्रहण करना, नौकरी ज्वाइन करना, गृह कार्य प्रारंभ करना आदि। इस योग में किए गए सभी कार्य पूर्ण होकर शुभ फलदायी होते हैं। सर्वार्थसिद्धि योग ऐसा योग है, जिसमें यदि किसी कार्य का आरंभ किया जाए तो उससे विशेष लाभ मिलता है। 
 
सर्वार्थ सिद्धि योग में कौनसे कार्य करें | सर्वार्थ सिद्धि योग में कौनसे कार्य करें?
  1. इस योग में नया कार्य प्रारंभ करना शुभ फलदायी माना गया है।
  2. इस योग में भूमि, भवन और वाहन खरीदना शुभ होता है।
  3. इस योग में सगाई करना भी शुभ होता है।
  4. यह योग सोमवार, शुक्रवार को हो तो वस्त्र और आभूषण जैसी चीजें खरीदना शुभ होता है।
  5. यह योग मंगलवार को हो तो भूमि, भवन, दुकान, इलेक्ट्रॉनिक समान खरीदना शुभ होता है।
  6. यह योग बुधवार को हो तो सभी प्रकार के व्यापार कार्य प्रारंभ करना शुभ है।
  7. यह योग गुरुवार को हो तो वस्त्र, आभूषण, शस्त्र खरीदना शुभ है।
  8. यह योग शनिवार को हो भूमि, भवन, इलेक्ट्रॉनिक और मशीनरी के सामान खरीदना शुभ है।
 
सर्वार्थ सिद्धि योग कब होता है अशुभ | When does Sarvartha Siddhi Yoga become inauspicious?
 
वर्ष 2023 में कब कब है सर्वार्थ सिद्धि योग | When is Sarvartha Siddhi Yoga in the year 2023?
  1. वर्ष 2023 में कुल 162 सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। 
  2. नए साल में सर्वार्थ सिद्धि योग सबसे ज्यादा जनवरी में 16 बार बना, अप्रैल में 6 बार बना। 
  3. मई माह में 3 मई, 12 मई, 16 मई, 18 मई, 20 मई, 22 मई, 25 मई और 29 मई को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
  4. जून माह में 5 जून , 11 जून, 13 जून, 17 जून, 25 जून और 30 जून को रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के गरबा नृत्य की 5 खास बातें, डांस करते हो तो जान लें

Navratri status 2025: इन अर्थपूर्ण शब्दों में दें सभी को नवरात्रि पर्व की पावन शुभकामनाएं, पढ़ें 10 सबसे लेटेस्ट संदेश

Weekly Horoscope 22 To 28 September: नवरात्रि से शुरू हो रहा है सितंबर का नया सप्ताह, जानें किन राशियों पर होगी मां दुर्गा की कृपा

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि: साधना के 9 खास नियम

Dussehra 2025 Date: विजयादशी दशहरा कब है?

सभी देखें

नवीनतम

24 September Birthday: आपको 24 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 सितंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Vastu tips: घर की इस दिशा में ये 4 चीजें रखने से कुछ ही दिनों में चमकेगी किस्मत

September 23 Day and Night Equal: आज दिन रात होंगे बराबर, जानें खगोलीय कारण और ज्योतिषीय महत्व

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर तृतीया देवी चंद्रघंटा की कथा, मंत्र और पूजा विधि

अगला लेख