वाहन खरीद रहे हैं तो मूलांक से जानिए कौन सा रंग शुभ है आपके लिए

Webdunia
यदि आपका मूलांक या भाग्यांक 1 है। इस अंक के स्वामी सूर्य हैं। आपको पीले, सुनहरे या क्रीम रंग का वाहन खरीदना चाहिए। नीले, भूरे, बैंगनी या काले रंग का वाहन ना खरीदें तो बेहतर रहेगा।
 
मूलांक या भाग्यांक 2 वाले जातकों को लाल या गुलाबी रंग का वाहन खरीदने की बजाय सफेद अथवा हल्के हरे रंग का वाहन रखना चाहिए। दो अंक के स्वामी चंद्रमा हैं।
 
जिन जातकों का मूलांक या भाग्यांक 3 है उनके वाहन का रंग पीला, बैंगनी, नीला या गुलाबी हो सकता है, लेकिन हल्के हरे, सफेद या भूरे रंग का वाहन खरीदने से इन्हें बचना चाहिए। तीन अंक के स्वामी गुरु ग्रह बृहस्पति हैं।
 
मूलांक या भाग्यांक 4 वाले जातकों के वाहन का रंग नीला या भूरा हो सकता है। गुलाबी या काले रंग का वाहन आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। चार अंक राहू का अंक माना जाता है।
 
5 अंक वाले जातकों के लिए पीले, गुलाबी या काले रंग के वाहन अशुभ हो सकते हैं। आपको हल्के हरे, सफेद या भूरे रंग का वाहन रखना चाहिए। पांच अंक के स्वामी बुध माने जाते हैं।
 
जो जातक 6, 15, या 24  तारीख को जन्मे हैं यानी जिनका मूलांक या भाग्यांक छह बनता है, उनके हल्के नीले, गुलाबी या पीले रंग के वाहन शुभ रहेंगे। काले रंग का वाहन बिल्कुल भी न खरीदें। छह अंक का प्रतिनिधित्व शुक्र करते हैं।
 
यदि आपका मूलांक या भाग्यांक 7 बनता है तो वाहन का रंग नीला या सफेद शुभ रहेगा। सात अंक के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं।
 
मूलांक या भाग्यांक 8 वाले जातक काले, नीले, भूले व बैंगनी रंगों के वाहन खरीद सकते हैं। आठ अंक न्याय के देवता शनिदेव का अंक माना जाता है।
 
जिन जातकों का मूलांक या भाग्यांक 9 है वे जातक लाल या गुलाबी रंग का वाहन खरीदें।  यह आपके लिए शुभ रहेगा। नौ अंक युद्ध के कारक मंगल का अंक माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख