suvichar

जानिए, आपके जन्म नक्षत्र का पेड़ कौन सा है...

Webdunia
मनीषियों ने आसमान में चंद्रमा के यात्रा पथ को 27 भागों में विभाजित किया है। हर सत्ताईसवें भाग में पड़ने वाले 'तारामंडल' के बीच कुछ विशिष्ट तारों की पहचान कर उन्हें नक्षत्रों की संज्ञा दी है। इस प्रकार नवग्रह तथा 27 नक्षत्रों की पहचान की है।
 
किसी व्यक्ति के जन्म के समय, चंद्रमा धरती से जिस नक्षत्र की सीध में रहता है, वह उस व्यक्ति का जन्म-नक्षत्र कहलाता है। इस प्रकार अपने जन्म-नक्षत्र जानकर उस वृक्ष को पहचानिए जिसका सेवन आपके लिए वर्जित है। अत: जन्म-नक्षत्र से संबंधित वृक्ष का सेवन नहीं, सेवा करनी चाहिए।
 
हो सके तो अपने जन्म-नक्षत्र के पौधे घर में लगाकर उसे सींचे। ऐसा करना आपके हित में होगा। इससे आप निरोगी, स्वस्थ और संपन्न रहेंगे, साथ ही दीर्घायु भी। तो प्रस्तुत है जन्म-नक्षत्र से संबंधित वे वृक्ष और वृक्ष-फल जिनका खाना नहीं, सींचना लाभकारी है।
 
अश्विनी नक्षत्र- कुचला, भरिणी- आंवला, कृतिका- गूलर, रोहिणी- जामुन, मृगशीर- खेर, आर्द्रा- कृष्णगरू, पुनर्वसु- बांस, पुष्य नक्षत्र- पीपल, अश्लेषा- नागकेसर, मघा- बड़, पूर्वा फाल्गुनी- ढाक, उत्तरा फाल्गुनी- पाखर, हस्त नक्षत्र- पाढ़, चित्रा- बेल, स्वाति- अर्जुन, विशाखा- राम बबूल, अनुराधा- पुन्नंग वृक्ष, ज्येष्ठा- लोध, मूल- साल, पूर्वाषाढ़ा- जलवेत, उत्तराषाढ़ा- पनस, श्रवण- आक, गूलर, सत्यानाशी, धनिष्ठा- शम, शतभिषा- कदम्ब, पूर्वा भाद्रप्रदा- आम, उत्तरा भाद्रप्रदा- नीम एवं रेवती- महुआ। 
 
आप अपने जन्म-नक्षत्री वृक्ष का सेवन नहीं करें, सींचकर देखिए।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

19 March Birthday: आपको 19 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख