Hanuman Chalisa

किस राशि का होना चाहिए, आपका जीवनसाथी...

Webdunia
किसी व्यक्ति को जानने के लिए कई बातें होती है जैसे पसंदीदा खाना, पसंदीदा रंग, गाने और भी बहुत कुछ। पसंद-नापसंद के मिलना एक अच्छे जीवन साथी के चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन इन सब के अलावा रिश्ते के मामले में ज्योतिषीय मिलान को भी बहुत महत्व दिया जाता है। इसके आधार पर यह जानना आसान हो जाता है कि कौन सा रिश्ता जीवन में लंबा चल सकता है और कौन सा नहीं।
 
आपके जीवन में कई रिश्ते होते हैं, जिनमें कुछ रिश्ते बेहद करीबी होते हैं तो कुछ लोगों से करीबी रिश्ता होने के बावजूद भी उतने बेहतर संबंध नहीं बन पाते। राशियों के आधार पर जानें, किस राशि के लोगों बेहतर होगा आपका तालमेल - 

1 तुला और सिंह - तुला और सिंह राशि वाले लोगों का स्वभाव लगभग एक सा होता है। ये दोनों ही लोग सामाजिक होते हैं और  लोगों से मिलना जुलना, खुलकर रहना, हंसना बोलना इन्हें पसंद होता है। इन्हें खुद को जाहिर करना अच्छा लगता है।
 
2 मेष और कुंभ - इन दो राशियों के लोग अगर एक दूसरे के जीवनसाथी बनते हैं, तो यह निर्णय बेहतरीन साबित हो सकता है। ये दोनों ही प्रेम और रोमांच से भरे होते हैं और ऐसी चीजों को पसंद करते हैं। ये दोनों ही काफी सृजनात्मक होते हैं और स्वंच्छंदता पसंद करते हैं। ये अपने साथी को भी स्पेस देना पसंद करते हैं।

3 मेष और कर्क - मेष राशि वाले लोग हमेशा बहादुर और साहसी होते हैं और कर्क राशि वाले ऊर्जा से भरपूर। ये साथी को भी ऊर्जावान बनाए रखते हैं। इन दोनों का मिलान बढ़ि‍या जोड़ी बना सकता है। 
 
4 मेष और मीन - मेष और मीन राशि के लोग भी आपस में एक प्यारा रिश्ता बनाते हैं और एक दूसरे के साथ गहरा रिश्ता बनाए रखने के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होते हैं। मीन राशि वाले उत्कृष्टता के स्तर को छूते हैं वहीं मेष राशि वाले एक बेहतरीन नेतृत्व क्षमता लिए होते हैं जिसका संतुलन दोनों के रिश्ते को लंबे समय तक बेहतरीन रखता है।

5 वृषभ और कर्क - ये दोनों ही एक दूसरे को समान आदर और सराहना देते हैं, साथ ही आपसी समझ का बढ़िया उदाहरण पेश करते हैं। जहां कर्क राशि वाले सच्चे दिल के होते हैं वहीं वृषभ राशि वाले काफी सहयोगी स्वभाव के होते हैं। दोनों ही घर-परिवार की महत्ता को समझते हैं। अच्छे जीवन साथी में और क्या चाहिए।
6 वृषभ और मकर - ये दोनों का एक दूसरे के प्रति प्रेम  टेलीपैथिक समझ के साथ होता है। वृषभ राशि वाले हमेशा मकर वालों के कार्य और प्रसन्नचित्त व्यवहार को सराहते हैं, वहीं मकर राशि के लोग इनकी उदारता और समझदारी को प्रसंद करते हैं।

7 मेष और धनु - धनु राशि वाले हमेशा अपने दिल की सुनते हैं और किसी तरह के नखरे या नाटक से वे दूर रहते हैं। मस्ती और मजा करना इन्हें पसंद होता है वहीं मेष राशि वाले भी सामाजिक रूप से सक्रिय होते हैं और यहां भी ड्रामे के लिए कोई जगह नहीं होती।
 
8 कर्क और मीन - ये दोनों ही जलीय राशियां है जो इनके आत्मिक या आध्यात्मिक संबंध को दर्शाता है। ये दोनों ही राशि के लोग भावुक होते हैं और हमेशा इस बात का ख्याल रखते हैं कि एक दूसरे को दुख न पहुंचे।

9 सिंह और धनु - इन दोनों ही राशि के लोग पार्टी के शौकीन होते हैं। सिंह राशि वाले स्वभाव से थोड़े जिद्दी होते हैं लेकिन धनु राशि वालों को इनका आत्मविश्वास बेहद पसंद आता है। यही बात इन दोनों को हर समस्या का हल खोजने में मदद करता है।
10 कन्या और मकर - कन्या राशि वाले कुछ चिंता करने वाले उदासीन होते हैं जिसके कारण उनका स्वभाव अंतर्मुखी होता है। लेकिन जब भी ये लोग किसी से खुलते हैं तो उनके साथ पूरी तरह से खुलकर रहना पसंद करते हैं। इस समय मकर राशि के लोग इनके प्रति आसानी से आकर्ष‍ित हो जाते हैं।

11 सिंह और मिथुन - जहां सिंह राशि के लोग मानसिक रूप से सशक्त साथी चाहते हैं वहीं मिथुन राशि वाले दूसरों को प्रेम महसूस करवाने को प्राथमिकता देते हैं।
 
 
12 कुंभ और मिथुन - ये दोनों ही वायुतत्व वाली राशियां हैं। इन राशि वाले लोग जीवन के हर उतार चढ़ाव में साथ देते हैं। मिथुन राशि वाले आईडिया को सराहते हैं और कुंभ राशि वाले कलात्मक होते हैं। ये बात दोनों को एक दूसरे के साथ तालमेल बैठाने में मदद करती है।

13 मिथुन और तुला - ये दोनों ही राशियां एक-दूसरे पर पूर्ण अधिकार रखने वाली हैं और ही बात इनके बीच के प्रेम को प्रगाढ़ बनाते में मदद करती है। इन दोनों के बीच का रिश्ता जल्दबाजी वाला लेकिन ताजगी भरा रहेगा। दोनों ही आपस में शांति का रास्ता ढूंढ ही लेते हैं। 
14 वृश्चिक और वृषभ - वृश्चिक राशि और वृषभ राशि वाले लोग कई मामलों में एक जैसे होते हैं। दोनों ही जोशीले या आवेशपूर्ण स्वभाव के होते हैं। आपसी रिश्ते में ये दोनों ही समान व्यवहार कर सकते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों का सबसे बेहतर साथी वृषभ वाले लोग ही साबित होते हैं।

15 वृश्चिक और कर्क - वृश्चिक और कर्क दोनों ही जलीय राशियां है, इसलिए ये दोनों ही राशि के लोग एक-दूसरे के साथ सहयोगात्मक तरीके से रह सकते हैं। इन दोनों ही राशि के लोग संवेदनशील होते है और एक दूसरे को समझने का प्रयास करते हैं। 
 
16 वृश्चिक और मीन - मीन राशि के लोगों से भी वृयचिक राशि वालों का संबंध सहयोगपूर्ण होता है और आपसी समझ भी आसानी से बन सकती है। मीन राशि वाले जहां काफी सहयोगी स्वभाव के होते हैं वहीं ये बात वृश्चिक राशि वालों का पसंद आती है। 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

Achala Ekadashi 2026: अचला एकादशी व्रत का समय, पूजा और पारण विधि

अगला लेख