Hanuman Chalisa

October Rashi Parivartan: 2 ग्रह के बदलते ही 3 राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय

Webdunia
सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (17:52 IST)
अक्टूबर 2021 में 4 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और 3 ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। ऐसे में सबसे ज्यादा 3 राशियों को इसे ज्यादा लाभ मिलेगा। आओ जानते हैं कि कौसे 2 ग्रहों के बदलते ही 3 राशियों के अच्‍छे दिन भी शुरू हो जाएंगे।
 
 
ये 2 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन :
1. शुक्र : शुक्र ग्रह तुला से निकलकर 2 अक्टूबर को प्रात: 9 बजकर 46 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा जहां वह 30 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वह धनु में गोचर करेगा।
 
2. बुध : वक्री बुध ग्रह 2 अक्टूबर को तुला से लौटकर अपनी कन्या राशि में सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर गोचर करेंगे जहां वह 18 अक्टूबर तक रहेगा। इसी राशि में ही बुध मार्गी होंगे।
 
इन 3 राशियों को होगा फायदा :
1. वृश्चिक : वृश्चिक राशि में शुक्र 23 दिनों तक रहेंगे। लग्जरी लाइफ के कारक ग्रह शुक्र इस समय वाहन, व साज-सज्जा के व्यापार में लाभ दिलाएंगे। निवेश में, कार्यक्षेत्र में, व्यपार में, नौकरी में और करियर में लाभ मिलेगा। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह कुल मिलाकर माह अच्छा रहने वाला है। परिवार को छोड़कर बाकी सब तरह से आप संतुष्ट रहेंगे।
 
2. धनु : शुक्र का वृश्‍चिक में गोचर और बुध का क्यना में गोचर धनु राशि के लिए भी अहम है। आपके लिए यह माह उत्तम है। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिल सकती है और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह माह अनुकूल स्थिति वाला माह है। संपत्ति खरीदने का समय है। परिवार का महौल भी अच्‍छा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए भी समय बहुत अच्छा है।
 
3. कुंभ : शुक्र के राशि परिवर्तन से जहां वृश्चिक और धनु को इसे लाभ मिलेगा वहीं बुध के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वालों के दिन बदलेंगे। आपकी कुंडली में ग्रह-गोचर की जो स्थितियां बन रहीं हैं, उसके अनुसार यह माह आपके लिए बेहतर रहने वाला है। करियर में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आर्थिक दृष्टि से यह माह ठीकठाक है लेकिन आपको सेहत और परिवार पर ध्यान देना होगा। 
 
उल्लेखनीय है कि सूर्य ग्रह 17 अक्टूबर को दोपहर 1:11 बजे तुला में प्रवेश करेगा जहां वह 16 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। वहीं मंगल ग्रह 22 अक्टूबर को प्रात: 1 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेगा, जहां वे 5 दिसंबर तक रहेगा।
 
ये ग्रह करेंगे मार्ग परिवर्तन :
- 11 अक्टूबर सोममवार को शनि ग्रह प्रात: 3:44 पर मकर राशि में मार्गी होगा।
- 18 अक्टूबर सोममवार को बृहस्पति ग्रह सुबह 11:39 पर मकर राशि में मार्गी होगा।
- 18 अक्टूबर सोममवार को बुध रात 8:11 पर कन्या राशि में मार्गी होगा।
 
6 राशियां : खासकर इन 6 राशियों में बड़ी हलचल होगी- तुला, कुंभ, मकर, धनु, कन्या, वृश्‍चिक।

- अनिरुद्ध
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

12 April Birthday: आपको 12 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

रोग पंचक शुरू: भूलकर भी न करें ये काम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope April 2026: इस सप्ताह का राशिफल (13 से 19 अप्रैल): किस राशि के लिए है भाग्यशाली समय?

Bhavishya malika: भविष्य मालिका युद्ध के बारे में क्या कहती है?

अगला लेख