प्रत्येक अंक का अपना जादू होता है। शून्य को छोड़कर 1 से 9 तक के अंकों के ज्योतिष विद्या में अलग-अलग महत्व दर्शाए गए हैं। प्रत्येक व्यक्ति का एक जन्मांक होता है जिसे निम्न विधि से निकाला जाता है-
सबसे पहले आप अपनी जन्मतिथि लिख लें। माना कि आपका जन्म 20 फरवरी 1972 को हुआ है, अत:
20-2-1972
2+0+2+1+9+7+2=23=2+3=5
अत: आपका जन्मांक हुआ 5। अब आप उन व्यक्तियों की तरफ खिंचे चले जाएंगे जिनका जन्मांक 5 है। इन्हीं अंकों के आधार पर कई दशाओं का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। प्रत्येक अंक की अपनी कुछ न कुछ विशेषताएं हैं। इन्हीं के आधार पर किसी भी व्यक्तित्व के प्रारंभिक पहलू को पता किया जा सकता है। आ प भ ी इस ी विध ि स े अपन ा शु भ अं क पहचाने ं औ र पढ़े ं अंद र क े पे ज प र 1 स े लेक र 9 त क क े अंको ं क ी भविष्यवाण ी -
FILE
1 -
1 अंक वाले व्यक्ति आत्मविश्वासी, साहसी होते हैं, जो वे सफल प्रशासक के रूप में व्यक्त करते हैं। एकांतप्रियता के साथ-साथ अहंकार की भावना इनमें प्रबल होती है। इस अंक से प्रभावित जातक सजावट पसंद, शौकीन, हंसमुख तथा घनिष्ठता बढ़ाने में निपुण होते हैं। संवेदनशील न होने से ये किसी घटना से आहत नहीं होते हैं।
FILE
इनका स्वभाव तनिक गर्म रहता है। मनमौजी व्यक्तित्व होने से ये शौक, भड़कीले रंग पसंद करते हैं तथा तेज जीवन जीने के आदी होते हैं। ये जीवन में कोई बड़ी सफलता न प्राप्त करते हुए भी जीवन सुखपूर्वक व्यतीत कर ही लेते हैं। इन्हें संकट के समय सूर्य आराधना, सूर्य नमस्कार, लाल पुष्प के साथ शास्त्रोक्त तरीके से करने से लाभ मिल सकेगा। 12 धारी का रुद्राक्ष तथा माणिक्य रत्न धारण करना फायदेमंद रहेगा।
2 -
2 अंक वाले अधिकांश कम बोलने वाले होते हैं। कल्पनाशक्ति का प्रयोग अच्छे ढंग से कर पाते हैं, गहरा दयाभाव रहता है और सौंदर्य के उपासक होते हैं। इनका गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण तथा उतार-चढ़ावयुक्त होता है। इस अंक से प्रभावित जातक मृदु, शांत, कल्पनाशील तथा कलाकार व्यक्तित्व के होते हैं। कोमल प्रकृति होने से इनकी योजनाओं में कल्पनाशीलता उच्च कोटि की रहती है, मगर श्रम की कमी रहने से अच्छी योजनाएं भी धरी रह जाती हैं। इन्हें अपना आत्मविश्वास बनाए रखने हेतु निरंतर प्रेरणा की जरूरत है।
FILE
इन्हें सफेद अथवा हल्के रंग शुभ रहेंगे। उदर संबंधी विकार होने की संभावना रहने से खान-पान में सावधानी आवश्यक है। शीत प्रकृति होने से स्वास्थ्य नाजुक रहेगा। कष्ट के समय पीपल वृक्ष को जल तथा मोती रत्न धारण किया जा सकता है। शिव आराधना विशेष लाभ दे सकेगी।
3 -
इस प्रकार के व्यक्ति धुनी होते हैं। जिस कार्य की ठान लेते हैं, उसे पूर्ण करके ही छोड़ते हैं। इसके साथ ही ये वीर, संघर्षशील तथा अपनी उन्नति के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। इस अंक से प्रभावित जातक अपना प्रभुत्व दूसरों पर कायम होता देखना चाहते हैं।
FILE
अनुशासन पसंद तथा नियमबंध जीवन जीने के आदी होने से इन्हें रक्षा सेवाओं तथा प्रशासन संबंधी नौकरी में विशेष सफलता प्राप्त हो सकेगी। जन्म कुंडली में शनि-राहु अशुभ योग में हो तो ये तानाशाह प्रवृत्ति के हो जाते हैं, इस कारण इनकी जीवन में शत्रुता अधिक हो जाती है।
शुभ प्रभाव में यह जातक अपनी साहसिक वृत्ति के कारण बड़ी सफलताएं भी प्राप्त करते देखे गए हैं। इन्हें गहरा पीला अथवा गुलाबी रंग शुभ रहेगा। इन्हें तंत्रिका संस्थान संबंधी रोग होने की आशंका है। कठिन समय में विष्णु-लक्ष्मी आराधना अथवा मां त्रिपुर सुंदरी साधना लाभ दे सकेगी।
4-
4 अंक वाले व्यक्तित्व हमेशा जीवन के संघर्ष के शिकार रहते हैं। ये मिलनसार, लेकिन अस्थिर और स्वच्छंद स्वभाव के होते हैं। इनकी नियति ही बाधाएं होती हैं। इस अंक से प्रभावित जातक का व्यवहार विचित्र होता है। ये मनमानी करने के आदी होते हैं, अतएव जीवन में शत्रुता हो जाती है।
FILE
ये मित्रता करें तो अंत तक साथ निभाते हैं। इन्हें बहुत संवेदनशील नहीं होना चाहिए तथा सदैव प्रसन्न रहने का प्रयास करना चाहिए। आपको संकट के समय गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ और दुर्गा चालीसा करना चाहिए। आपका शुभ रंग अत्यंत हल्का हरा है। क्रीम और सफेद कलर भी आपको शुभता देंगे।
FILE
5-
ये सफल व्यवसायी के रूप में जाने जाते हैं। यात्राओं का इन्हें शौक होता है तथा सामने वाले के मनोभावों को ये बड़ी आसानी से समझ सकते हैं। इसके साथ ही ये साहसी और कार्य में सक्रिय होते हैं। इस अंक से प्रभावित जातक आनन-फानन में लखपति हो जाना चाहते हैं।
FILE
ये उर्वर मस्तिष्क के स्वामी होते हैं एवं खतरा उठाने का पर्याप्त साहस होने से जीवन में बड़ी-बड़ी सफलताएं प्राप्त करते देखे गए हैं। इनकी वृत्ति विनोदी होती है। चूंकि ये जातक बड़े-बड़े खतरे उठाते हैं अतएव जीवन के उत्तरार्द्ध एवं अशुभ योग में इन्हें तंत्रिका संबंधी रोग होने की आशंका रहती है। इन्हें हरा रंग शुभ रहेगा। कठिन समय में गणपति आराधना एवं 8 धारी का रुद्राक्ष तथा पन्ना रत्न धारण करने से लाभ हो सकेगा। इनका भाग्योदय जल्दी हो जाता है।
6 -
ऐसे व्यक्ति भौतिकतावादी होते हैं, साथ ही फिजूलखर्च भी। लेकिन इसके साथ ही ये विनोदी स्वभाव के, वाकपटु व्यक्ति होते हैं। कलाकार या कलापारखी होना भी इनकी विशेषताएं हैं। इस अंक से प्रभावित जातक राजसी प्रकृति के होते हैं। इनका व्यक्तित्व मोहक होता है। ये सज कर रहना पसंद करते हैं।
FILE
ये दृढ़ निश्चयी होने से कभी-कभी इनका निश्चय हठ की सीमा तक पहुंच जाता है। ये बहुत विश्वसनीय मित्र होते हैं। ये जीवन में मध्यम सफलता प्राप्त करते हैं। इन्हें सफेद अथवा गुलाबी रंग शुभ रहेगा।
7-
सात अंक वाले स्पष्ट बोलने वाले चिंतनशील व्यक्ति होते हैं। इनका अपना एक विशिष्ट व्यक्तित्व होता है इसलिए समाज में जाने-पहचाने रहते हैं। विचारों में परिपक्व तथा मौलिक व नए विचारों के निर्माता होते हैं। इस अंक से प्रभावित जातक परंपरावादी नहीं होते। इनका जीवन जीने का अपना तरीका, अपना आदर्श होता है।
FILE
गूढ़ विद्याओं के प्रति इनके मन में आकर्षण होता है। जीवन के पूर्वार्द्ध में ये अकसर शानदार जीवन व्यतीत करते हैं, परंतु उत्तरार्द्ध में इनके व्यवहार को लेकर समस्या हो जाती है, क्योंकि ये असहनशील हो जाते हैं।
धातुक्षीणता अथवा शारीरिक दुर्बलता से पीड़ित हो सकते हैं। कठिन समय में मां दुर्गा की आराधना तथा हीरा रत्न धारण करने से लाभ हो सकता है। रुद्राक्ष 7 धारी का धारण किया जा सकता है। कठिन समय में बरगद वृक्ष को जल चढ़ाएं।
8 -
ये व्यक्ति गंभीरता का लबादा ओढ़े होते हैं तथा अंतर्मुखी भी होते हैं। ये मित्रता काफी सोच-समझकर करते हैं इसलिए इनके मित्र भी कम ही होते हैं। ये व्यक्ति विश्वसनीय तथा प्रामाणिक होते हैं। इस अंक से प्रभावित जातक गंभीर स्वभाव एवं सबल व्यक्तित्व परंतु उदासीन प्रकृति के होते हैं।
FILE
इनकी अकसर परंपरा तथा धर्म में अगाध श्रद्धा होती है। समाज के निचले तबके की समस्याओं के प्रति इनके हृदय में विशेष स्थान होता है एवं उनकी प्रगति हेतु ये गुप्त रूप से सक्रिय रहते हैं। इन्हें संतान कष्ट संभव रहता है।
ये योग अथवा भक्तियोग में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इन्हें इंजीनियरिंग ठेकेदारी अथवा तकनीकी लाइन में सफलता प्राप्त होती है। इन्हें नीला (मोरपंखी) रंग शुभ रहेगा। कठिन समय में शनिदेव अथवा हनुमानजी की आराधना तथा बंदरों को गुड़-चना देने से लाभ मिल सकेगा। नीलम (जल नीलम) प्रयोग लाभ दे सकता है। रुद्राक्ष 14 धारी पहना जा सकता है।
9-
ऐसे व्यक्ति क्रोध से परिपूर्ण होते हैं, परंतु एक प्रभावशाली छाप प्रत्येक के मन पर छोड़ देते हैं। अहंकार भी एक सीमा तक इनमें होता है। इसके साथ ही साहसी, दृढ़ निश्चयी और स्वच्छंद प्रवृत्ति के भी गुण इनमें समाहित होते हैं।
FILE
इस अंक वाले व्यक्तियों का स्वभाव गर्म तथा संकल्प शक्ति प्रबल होने से यह बहुधा सफलता प्राप्त करते देखे गए हैं। इन्हें मेडिकल लाइन विशेषकर सर्जरी में विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है।
गर्म स्वभाव होने से एवं स्वतंत्र वृत्ति होने से इन्हें दूसरों का हस्तक्षेप सहन नहीं होता है। शत्रुओं से हानि संभव रहती है। ये स्त्रियों द्वारा आसानी से प्रभावित हो जाते हैं अतएव कभी-कभी उनसे हानि उठाते हैं।