फरवरी 2014 : कैसा है यह माह देश के लिए

ज्योतिष की नजर से फरवरी महीना

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
फरवरी माह के प्रारंभ में दक्षिण के देशों में सुख शांति रहेगी। पश्चिम के देशों में अशांति रहेगी। उत्तर-पूर्व के देशों में आपसी तालमेल नहीं रहेगा ओर पड़ोसी देशों से युद्ध का भय रहेगा।

तेल के भाव में तेजी आएगी। तिल के भाव में उतार-चढा़व बना रहेगा। प्रजा को सुख शांति मिलेगी। कृषि में नुकसान अधिक होगा। गेहूं एवं मूंग के भाव में तेजी बनी रहेगी।


FILE


इस माह मंगल एवं शनि एक-दूसरे के दूसरे एवं 12वें भाव में होने से विश्व में अशांति रहेगी। वाहन दुर्घटनाएं बढ़ेंगी एवं भारत में राष्ट्र विरोधी तत्व सामने आएंगे। आतंकवाद का भय बना रहेगा। विश्व प्राकृतिक प्रकोप से जनता दुखी रहेगी।

13 फरवरी से उत्तर के देशों में शांति रहेगी। पूर्व दक्षिण के देशों में पीड़ा एवं पश्चिम के देशों में युद्ध का भय रहेगा।


FILE


21 फरवरी से बुध वक्री होकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसके फलस्वरूप वन्य-जीवों पर कष्ट आएगा और चांदी के भाव में अधिक तेजी आएगी।

इस माह पर्वतीय भागों में शीत के साथ वर्षा की बौछार पड़ेगी। उत्तराखंड, हिमाचलप्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में शीत के प्रकोप के साथ ओलावृष्टि या हिमपात संभव है।

मैदानी भागों में ऋतु परिवर्तन के लक्षण दिखाई देंगे, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के कुछ भागों में बादल के साथ वर्षा के योग है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

Budh margi: बुध के मार्गी होने पर इन राशियों की नौकरी में होगा प्रमोशन

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

सभी देखें

नवीनतम

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ, जानें 26 अप्रैल का भविेष्यफल

26 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त