मकर राशि के लिए आने वाले माह

मकर राशि : मई से दिसंबर 2011

Webdunia
ND

आपके राशि का स्वामी शनि है जो कर्मप्रधान राशि है। कर्म तो जीवन का आधार है। निरंतर विचार, चंचलता, कार्य करने की शक्ति, सभी कर्म से जुड़े हैं। कर्म का आधार ही विचार है। स्थायित्व व स्थायी निर्णयों की मान्यता रखते हैं। जिस भी काम में हाथ डालते हैं उसे पूर्ण करना, लगन व मेहनत से उसमें लगे रहते हैं। मेहनत, परिश्रम, संघर्ष, सावधानी, दक्षता, भय, पराक्रम, दुस्साहस तथा शांति का स्वभाव रखते हैं। अधिकतर बीते समय को अनुभव करते हैं। साल 2011 के चार माह बीत गए हैं। मई आरंभ हो गय ा है। आइए जानते हैं, मई से लेकर दिसंबर तक का समय मकर राशि के लिए कैसा होगा?

मई
अधूरे कार्य पूरे होने लगेंगे, मन में नया उत्साह आपको किसी लक्ष्य की ओर प्रेरित करेगा। आय के नए साधन जुटेंगे। कभी-कभी आपको अपने किए पर पछताना पड़ सकता है।

जून
रोजगार को दिशा मिलेगी, नए मित्र बनेंगे। अस्वस्थता से धन व्यय होगा। महत्वपूर्ण व्यक्ति के कोपभाजन का शिकार होना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में पेट की बीमारी तंग कर सकती है।

जुलाई
व्यावसायिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घर परिवार के लिए कम समय देने से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। पिता-पुत्र में मतभेद हो सकते हैं। पत्नी की सलाह लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक बंटवारे की स्थिति आ सकती है।

अगस्त
पिछले विवाद सुलझने लगेंगे। किसी से व्यर्थ की उम्मीद में समय बर्बाद न करें। अपने विवेक से आप कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। उलझनों के बावजूद उन्नति की ओर बढ़ेंगे।

सितंबर
ND
पारिवारिक रूप से चिंता हो सकती है। व्यापार में बाधा उत्पन्न होगी। एय्याशी में धन का अपव्यय होगा। अनायास ही विश्वास कर लेना संकटग्रस्त कर सकता है। अपनी भूल दूसरों के सिर न डालें।

अक्टूबर
परिस्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होंगी, अड़चनों के बाद भी कार्य पूरा कर लेंगे। महीने के उत्तरार्ध में वाहन से खतरा बना रहेगा। अति उत्साह परेशानी का कारण बन सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

नवंबर
बिगड़े काम सँवरने लगेंगे। वाहन से सावधानी बरतें। साझेदारी में मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। मित्रों की सलाह लाभदायक होगी। महीने के उत्तरार्ध में शनि उच्च का होकर लाभ देगा।

दिसंबर
बुद्धि एवं वीरता से कार्य सिद्धि होगी, मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नतिकारक योग है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सतर्क रहे।

Show comments

क्या मुगलों का संपूर्ण भारत पर राज था और क्या अंग्रेजों ने मुगलों से सत्ता छीनी थी?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के लिए होगा बेहद खास 05 मई का दिन, जानें अपना राशिफल

05 मई 2024 : आपका जन्मदिन

05 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान