मूक मछलियों का बोलता एक्वेरियम

रंग-बिरंगे ‍स्टाइलिश फिश एक्वेरियम

Webdunia
ND

घर में ही समंदर का आनंद लेना हो, तो एक्वेरियम बेस्ट ऑप्शन है। प्रकृति प्रेमी इन रंग-बिरंगी मछलियों से घर की सजावट में इजाफा करते हैं। यही नहीं वास्तु के अनुसार भी यह बिजनेस और घर के लिए शुभ मानी जाती है। इन दिनों मार्केट में कई प्रकार की मछलियॉँ उपलब्ध है। एक्वेरियम भी हजारों की कीमत में तैयार हो जाते हैं।

बारिश में इन नन्ही मछलियों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। इन दिनों मछलियों में फंगल इनफेक्शन, वाइट स्पॉट हो जाते हैं, जिससे मछलियाँ मर जाती है। फंगल इन्फेक्शन होने पर खड़ा नमक और फंगल की दवाई पानी में घोलकर डालें। इससे 2-3 दिन में इनफेक्शन खत्म हो जाता है। इसके अलावा थर्मस्टेट, हीटर लगाना भी जरूरी होता है।

घर में वास्तु के लिए लोग गोल्ड फिश की डिमांड सबसे ज्यादा करते है। साइज के हिसाब से इनकी कीमत तय होती है, जो 30 रुपए से स्टार्ट होती है। इसकी कई वेरायटियाँ जैसे रैड कैप, कैलिको गोल्ड, लीची गोल्ड, शुभांगिन है। इनके अलावा सिल्वर शार्क, एंजल, सिल्वर डॉलर, ब्लैक मॉली, ग्लास फिश, ब्लू ग्रैमी, लीव फिश की भी कॉफी डिमांड में है।

ND
वैसे तो एक्वेरियम काफी फायदेमंद होता है। ऑफिस में रिसेप्शन की जगह पर लगाने से ऑफिस के लिए बहुत शुभ होता है। एक्वेरियम में 8 गोल्ड फिश और एक ब्लैक फिश रखना अच्छा होता है। एक्वेरियम या फिश बाऊल को हमेशा नार्थ ईस्ट या नार्थ वेस्ट कार्नर में रखना चाहिए।

विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि आप ऑफिस में ज्यादा काम करके थक गए हैं, या किसी तरह का स्ट्रेस है तो थोड़ी देर एक्वेरियम के सामने बैठ जाएँ। रंग-बिरंगी मछलियों को तैरते देख मांइड रिफ्रेश हो जाता है और एनर्जी भी मिलती है।

अगर आदर्श एक्वेरियम की बात करें तो ढाई फिट साइज सबसे ज्यादा अच्छा होता है। छोटे एक्वेरियम पर मेनटेनेंस पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। इसे खास लुक देने के लिए कई तरह के एसेसरीज भी ट्रेंड में है। बेस पर स्टोन डाल कर इसे समुद्री लुक दिया जाता है। इसके अलावा आर्टीफिशियल प्लांट, प्लास्टिक की मछली, कछुआ भी लगा सकते हैं।

एक्वेरियम में पोस्टर लगा कर भी इसे खूबसूरत बनाया सकता है। घर और ऑफिस में एक्वेरियम लगाना संभव न हो तो आप मछलियों से सजे पोस्टर लगाकर भी अपने वास्तु को शुभ बना सकते हैं।

Show comments

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

एकादशी पर श्रीहरि विष्णु के साथ करें इन 3 की पूजा, घर में लक्ष्मी का स्थायी वास हो जाएगा

गंगा सप्तमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

04 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में वोट देकर सुधारें अपने ग्रह नक्षत्रों को, जानें मतदान देने का तरीका