राशिनुसार हुई विधायकों की गिनती

ज्योतिष विद्या अनुसार चुने गए विधायक

Webdunia
ND
विधानसभा चुनावों के नतीजे के साथ ही नेताओं की ताजपोशी की रस्में भी पूरी होने लगी हैं। आजकल हर क्षेत्र में ज्योतिष विद्या को तवज्जो दी जाती है। अब तो विधानसभाओं में चुने गए विधायकों की गिनती भी राशियों के अनुसार होने लगी हैं।

13 वीं राजस्थान विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित विधायकों में सर्वाधिक 34 कुंभ राशि के जातक हैं, जबकि कर्क राशि का कोई विधायक नहीं चुना गया है। 200 सदस्यीय राज्य विधानसभा में मीन राशि के न्यूनतम 5 विधायक चुने गए हैं।

तुला राशि के 30, मिथुन के 25, वृष के 15, मकर के 12 और धनु एवं वृश्चिक राशि के 9-9 विधायक निर्वाचित हुए हैं। कुंभ राशि के जातकों में 18 कांग्रेस तथा 13 भाजपा, 2 निर्दलीय, 1 समाजवादी पार्टी का है।

इसी तरह तुला राशि के विधायकों में 13 कांग्रेस, 10 भारतीय जनता पार्टी, 2 निर्दलीय तथा 1 एसएलएस- डब्ल्यूपी का है। बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायकों में 4 तुला राशि के हैं। मेष राशि के तहत जीतने वाले विधायकों में 11 भाजपा और 9 कांग्रेस के हैं। माकपा और 1 निर्दलीय विधायक भी इसी राशि के हैं।

इसी प्रकार वृष राशि में भाजपा के 12, कांग्रेस के 9 तथा 1 निर्दलीय विधायक चुना गया है।

Show comments

क्या मुगलों का संपूर्ण भारत पर राज था और क्या अंग्रेजों ने मुगलों से सत्ता छीनी थी?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के लिए होगा बेहद खास 05 मई का दिन, जानें अपना राशिफल

05 मई 2024 : आपका जन्मदिन

05 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान