रिश्तों में मधुरता के लिए राशिनुसार बांधे राखी

रक्षा बंधन : राशिनुसार बांधें राखी तो बनी रहेगी मधुरता

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

राशि के अनुसार बांधें राखी, बनाएं भाई को भाग्यशाली

FILE


रक्षाबंधन का पर्व सभी पर्वों से बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन बहन अपने भाई को रक्षासूत्र बांधती है। इसके फलस्वरूप भाई अपनी श्रद्धानुसार बहन को उपहार देकर उसकी रक्षा का वचन देता है।

राखी का बंधन कई युगों से चला आ रहा है। द्रौपदी जब संकट की घडी़ में दुशास्सन द्वारा भरी सभा में चीरहरण किया जा रहा था, तब भगवान श्रीकृष्ण ने ही द्रौपदी की लाज रखी थी।

भगवान श्रीकृष्ण जब शीशुपाल का वध अपने सुदर्शन चक्र से करते वक्त उनकी तर्जनी अंगुली क्षतिग्रस्त हो गई थी व उससे रूधीर बह रहा था। तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़ कर अंगुली में बांधा था, उसी का ऋण श्रीकृष्ण ने चीरहरण के वक्त चीर बढ़ा कर किया।

FILE


इसी बात को आज के युग में जब बहन किसी संकट में हो तो भाई से रक्षा की आस करती है।

आइए जानते हैं रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर आपका रक्षा सूत्र कैसा हो। ज्योतिषानुसार अपने भाई की राशिनुसार यदि राखी का चयन करें तो वह सूत्र भाई के लिए कल्याणकारी होगा।

* मेष या वृश्चिक राशि होने पर लाल रंग की या गुलाबी राखी का चयन करें।

* वृषभ या तुला राशि वालों के लिए चांदी की राखी या सिल्वर कलर की राखी का चयन उपयोगी होगा।

FILE


* मिथुन या कन्या राशि वाले भाइयों के लिए बहन हरा, नीला, गुलाबी, सुनहरी रंगों का चयन कर सकती हैं।

* कर्क राशि वालों के लिए सफेद, क्रीम, पीला, नारंगी, फाल्साई रंगों का चयन शुभ रहेगा।

FILE


* सिंह राशि वालों के लिए गुलाबी, नारंगी, सुनहरी, नीले-काले रंगों को छोड़ कर सभी रंगों का चयन कर सकती हैं।

* धनु या मीन राशि वालों के लिए केसरिया, पीला, नारंगी, फाल्साई, सुनहरी, हल्का लाल जैसे रंग शुभ रहेंगे।

FILE


* मकर व कुंभ राशिवालों के लिए आसमानी, नीला, फिरोजी, हरा शुभ रहेगा।

इस प्रकार रंगों का चयन कर राखी के इस पवित्र पावन अवसर को यादगार और भाग्यवर्धक बना सकते हैं ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या मुगलों का संपूर्ण भारत पर राज था और क्या अंग्रेजों ने मुगलों से सत्ता छीनी थी?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

सभी देखें

नवीनतम

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?

Vrishabha sankranti 2024: वृषभ संक्रांति कब है और क्या है इसका महत्व?

Vaishakha amavasya 2024: वैशाख अमावस्या के दिन क्या करते हैं?

Vastu Tips : वास्तु के अनुसार जानें कि किस कारण से आती है घर में दरिद्रता

Vasumati Yog: कुंडली में है यदि वसुमति योग तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता