वृषभ राशि के लिए आने वाले माह

वृषभ राशि : मई से दिसंबर 2011

Webdunia
ND
शुक्र की राशि होने से शारीरिक तेजस्विता व प्रेम, आकर्षण रहता है। आपकी राशि वालों में हौसला काफी रहता है। वैचारिक उमंगें व योजनाएँ बखूबी बना लेते हैं। बुद्धि, होशियारी गंभीरता भी काफी रहती है। स्थितियाँ, वातावरण, प्रगति में सहायक एकदम से नहीं बनता। जिससे परेशानी, दुःख होता है। स्थितियों से स्वभाव में निराशा, भावुकता जल्दी बना लेते हैं जिस कारण कमजोरी, निराशा, हतोत्साह बन जाता है। साल 2011 के चार माह बीत गए हैं। मई आरंभ हो रहा है। आइए जानते हैं, मई से लेकर दिसंबर तक का समय वृषभ राशि के लिए कैसा होगा?

म ई
राशि का स्वामी उच्च का होने से महीने का प्रारंभ सुख-संपदा की प्राप्ति से खुशियों से भरपूर होगा। उत्तरार्द्ध में शुक्र व्यय भाव को प्रभावित करेगा। विलासिता में धन व्यय होगा। व्यापार में लाभ।

जू न
मित्रों के सहयोग से अटके कार्य पूरे होंगे। पद वृद्धि एवं धन लाभ का योग है। राशि में शुक्र और केतु का प्रभाव भाग-दौड़ बनाए रखेगा। कानूनी विवाद सुलझेंगे, मन आशा-निराशा के द्वंद्व में रहेगा।

जुला ई
राशि में केतु का प्रभाव रहने से कुल वृद्धि का योग बनता है। किसी लक्ष्य की प्राप्ति में विलंब के कारण स्वभाव क्रोधी बना रहेगा।

अगस् त
महीने के प्रारंभिक 20 दिन उलझनों के हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद हो सकते हैं। महीने के आखिरी 10 दिन सफलता सूचक बन रहे हैं। अटके कार्य बनेंगे, नौकरी में स्थानांतरण एवं विदेश यात्रा का योग है।

सितंब र
ND
राशि का स्वामी शुक्र अशुभ स्थान पर होने से कार्य सिद्धि में रुकावटें पैदा करेगा। आय की अपेक्षा व्यय ज्यादा होगा, मूलधन बचाए रखना बुद्धिमानी होगी। वाहन दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी रखें।

अक्टूब र
राशि में केतु का संचार प्रेम संबंधों में अवरोधक बन रहा है। अनियंत्रित व्यय से मन में ग्लानि होगी। शुक्र अपनी राशि में होने से आर्थिक संतुलन बनाएगा।

नवंब र
महीने के प्रारंभ में दूर की यात्राओं से परहेज रखें। अत्याधिक भाग-दौड़ से निरर्थक धन व्यय होगा। नौकरीपेशा को परेशानी उठानी पड़ सकती है। परिजनों के स्वास्थ्य में नरमी रहेगी। महीने के अंतिम दिनों में परेशानियाँ दूर होंगी।

दिसंब र
साहित्यिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी। रचनात्मक कार्यों, ललित कलाओं में संलग्न रहने का प्रबल योग है। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में धन व्यय एवं सम्मान का योग है। अचानक धन प्राप्ति का समय है। महीने के उत्तरार्द्ध में पुरानी योजनाओं के पूरी होने से खुशी मिलेगी।

Show comments

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

एकादशी पर श्रीहरि विष्णु के साथ करें इन 3 की पूजा, घर में लक्ष्मी का स्थायी वास हो जाएगा

गंगा सप्तमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

04 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में वोट देकर सुधारें अपने ग्रह नक्षत्रों को, जानें मतदान देने का तरीका