शनि हुए मार्गी, जानिए क्या होगा असर

तुला में मार्गी शनि का कैसा होगा फल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
शनि महाराज अपनी उलटी चाल को छोड़कर सीधी चाल में 21 जुलाई 2014 को आ ग ए हैं। आइए जानते हैं शनि मार्गी का किन राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा -

शनि का मार्गी होना सभी के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव जरूर लाएगा। आकाश मंडल में शनि अत्यंत खूबसूरत ग्रह माना गया है। लेकिन ये जितना सुंदर है उतना ही अशुभ व शुभ फल प्रदान करने वाला भी होता है।

यह ग्रह जब भी वक्री या मार्गी होता है तो इसका न केवल प्रकृति पर बल्कि हम सब पर भी गहरा प्रभाव होता है। 21 जुलाई 2014 को शनि ग्रह तुला राशि में वक्री से मार्गी हो ग ए ह ै, जिसके फलस्वरूप कई प्रदेशों में रुकी हुई वर्षा फिर से शुरू होगी। देश के दक्षिण-पश्चिम इलाकों में अच्छी वर्षा होने के आसार बनेंगे। हालांकि कुछ इलाकों में प्राकृतिक आपदाएं भी हो सकती हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में अच्छी वर्षा के संकेत हैं। महंगाई पर सरकार का अधिक नियंत्रण नहीं रह पाएगा। बीजों के दामों में भी वृद्धि के योग बनेंगे। कुछ नेताओं का वर्तमान पद जा सकता है या बदला जा सकता है। जनता के बीच धार्मिक भावनाएं बढ़ेंगी।

शनि के मार्गी होने से 12 राशियों पर असरः-

FILE


मेष:-

आपके लिए शनि का मार्गी होना फायदेमंद रहेगा। नौकरी, राजनीति, व्यापार, पिता के क्षेत्र में बेहतरी आएगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से लाभ होगा।

शांति हेतु उपायः- हनुमान चालीसा का पाठ करें।


FILE


वृषभः-

आपके लिए मार्गी शनि से भाग्य में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य भी बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय, नौकरी, राजनीति से जुड़े व्यक्ति लाभान्वित होंगे। शत्रुओं पर प्रभाव बढ़ेगा।

शुभ प्रभाव में वृद्धि हेतु उपायः शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं व पीपल की 7 परिक्रमा करें।


FILE


मिथुन ः

आपके लिए शनि से भाग्य में अकस्मात लाभ मिल सकता है अथवा पिछले दिनों जो फायदे होते-होते रुक गए थे, वे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

उपायः किसी गरीब व्यक्ति को काला कंबल दान करें।

FILE


कर्क ः

आप स्थानांतरण के प्रयासों में हैं तो स्थानांतरण की संभावनाएं बलवती होगी। लेकिन कामों के पूरे होने में कुछ विलंब की भी संभावना है। जीवनसाथी से लाभ रहेगा।

उपाय : किसी गरीब व्यक्ति को काली साबुत उड़द की दाल का दान करें।

FILE


सिंह ः

दैनिक व्यापार-व्यवसाय में लाभ की उम्मीदें बढ़ेंगी, साथ ही प्रसिद्धि भी प्राप्त होगी। दैनिक कार्यों में सफलता के साथ जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

उपाय ः शनिवार को एक चम्मच तिल का तेल कच्ची जमीन पर गिराएं।

FILE


कन्या ः

पारिवारिक सुख में कुछ कमी रह सकती है। संतान से लाभ व मनोरंजनके साधनों में वृद्धि होगी। इस समय बड़े आर्थिक निवेशादि से बचना होगा। वाहनादि चलाते समय सावधानी रखें।

उपाय ः मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमानजी के चरणों में लगे सिन्दूर से माथे पर तिलक लगाएं।

FILE


तुला ः

आपके लिए शनि मार्गी होने से संतान, विद्या, मनोरंजन, पारिवारिक मामलों में, स्थानीय राजनीति में सफलता मिलेगी।

उपाय ः स्नान करते समय काले तिल डालकर स्नान करें।


FILE


वृश्चिक ः

शत्रु परास्त होंगे। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। भाइयों का सहयोग, साझेदारी में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सफलता मिलेगी। स्थानीय राजनीति में सफल होंगे।

उपायः वृद्धजनों का सम्मान करें।

FILE


धनु ः

आपके लिए मार्गी शनि से वाणी के प्रभाव से लाभ होगा व धन की बचत के योग बनेंगे। संचार माध्यम से शुभ समाचार भी मिलेगा। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी।

उपाय ः हर शनिवार को नीले रंग के पुष्प शनिदेव को चढ़ाएं।

FILE


मकर ः

मार्गी शनि से आपका प्रभाव बढ़ेगा। कामकाज में मन लगेगा। वाणी के प्रभाव से लाभ होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

उपायः हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

FILE


कुंभ ः

आपके लिए मार्गी शनि से नई योजनाएं सफल होंगी। किसी विशेष कार्य के हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। स्थानांतरण व प्रगति भी संभव है।

उपायः काली गाय को शनिवार के दिन घास खिलाएं।


FILE


मीन ः

मार्गी शनि के कारण कई मामलों में सावधानियां रखनी होंगी। प्रत्येक कार्य में संयम रखना होगा। वाहन आदि सावधानी से चलाएं। बाहरी मामलों में संभलकर चलें।

उपाय ः बनी हुई उड़द की दाल का दान करना शुभकर रहेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या मुगलों का संपूर्ण भारत पर राज था और क्या अंग्रेजों ने मुगलों से सत्ता छीनी थी?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के लिए होगा बेहद खास 05 मई का दिन, जानें अपना राशिफल

05 मई 2024 : आपका जन्मदिन

05 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान