Hanuman Chalisa

कौन-सी बीमारी में पहनें कौन-सा रत्न, पढ़ें 20 बेशकीमती रत्न

पं. प्रणयन एम. पाठक
ज्योतिष शास्त्र मानता है कि रत्नों को कुंडली के अनुसार धारण करने से रत्न जातक में रोगों से लड़ने की शक्ति पैदा करते हैं। आयुर्वेद में रत्नों की भस्म द्वारा रोग निवारण के प्रयोग बताए गए हैं।


 


रत्न भाग्योन्नति में सहायक होते हैं क्योंकि रत्नों में ग्रहों की ऊर्जा होती है। यही शुभ ऊर्जा स्वास्थ्य भी प्रदान करती है। अतः रोग अनुसार रत्न धारण करें जैसे -
 
 
1 पन्ना - अच्छी स्मरण शक्ति के लिए धारण करें।

2 नीलम - गठिया, मिर्गी, हिचकी एवं नपुंसकता को नष्ट करता है। 

 

3 फिरोजा-दैविक आपदाओं से बचाने के लिए फिरोजा धारण करें।

4 मरियम - बवासीर या बहते हुए रक्त को रोकने के लिए।

5 माणिक - रक्त वृद्धि के लिए।

6 मोती - तनाव व स्नायु रोगों के लिए।

 

7 किडनी स्टोन -किडनी रोग निवारण के लिए।

8 लाड़ली-हृदय रोग, बवासीर एवं नजर रोग के लिए धारण कर सकते हैं। 

9 मूंगा, मोती - मुंहासों के लिए धारण करें।

 

10 पन्ना, नीलम, लाजवर्त-पेप्टीक अल्सर में उपयोगी है।  

11 पुखराज,लाजावर्त्त, मूनस्टोन - दांतों के लिए

12 माणिक, मोती, पन्ना - सिरदर्द के लिए।

13 गौमेद या मून स्टोन -गले की खराबी के लिए।

 

14 माणिक, मूंगा, पुखराज - सर्दी, खांसी, बुखार जिसे बार-बार होता है, वह धारण करें। 

15 मूंगा, मोती, पुखराज, फिरोजा- दुर्घटना से बचने के लिए...या बार-बार दुर्घटना होने पर धारण करें। 

16 तांबे की चेन - कूकर खांसी के लिए 

17 मूंगा, मोती, पन्ना -मूंगा, मोती, पन्ना एक ही अंगूठी में मोतियाबिंद को नष्ट करने के लिए धारण करें। 

 

18 मूंगा, पुखराज- कब्ज मुक्ति के लिए।

19 पन्ना, पुखराज, मूंगा-पन्ना, पुखराज, मूंगा,एक ही अंगूठी में ब्रेन ट्युमर के लिए धारण करें। 

20 मोती, पुखराज - चांदी की चेन में हर्निया के लिए धारण करें।

रत्नों को ऐसे अनेक प्रकार से कई बीमारियों को नष्ट करने के लिए स्वास्थ्य बल प्राप्ति के लिए धारण करते हैं। 

कोई भी रत्न शुभ-अशुभ दोनों प्रकार से फल प्रदान करता है। अतः अधिक सुखफल प्राप्ति के लिए अपनी कुंडली किसी प्रतिष्ठित ज्योतिषी को दिखाकर रत्न ही धारण करें। 



Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

Achala Ekadashi 2026: अचला एकादशी व्रत का समय, पूजा और पारण विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 मई, 2026)

13 May Birthday: आपको 13 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख