जानिए किस सेलिब्रिटी ने पहना है कौन-सा रत्न और क्या है उनका प्रभाव

WD Feature Desk
शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (10:40 IST)
celebrities Gemstones

Gemstones worn by celebrities: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्नों का मानव जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव होता है। ज्योतिष के अनुसार रत्नों का सीदा सम्बन्ध राशि से होता है। इस प्रकार हर व्यक्ति के लिए उसकी राशी के अनुरूप कुछ खास रत्न शुभ होते हैं। सही रत्न पहनने से व्यक्ति की प्रसिद्धि, धन और स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
कई सेलिब्रिटी भी रत्नों का प्रयोग सफलता और शांति पाने के लिए करते हैं। आज इस आलेख में हम आपको देश की कुछ प्रसिद्द हस्तियों और उनके द्वारा धारण किए रत्नों की जानकारी दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन : Blue Sapphire (नीलम)
Amitabh Bachchhan Gemstones

अमिताभ बच्चन के हाथ में कई बार ब्लू सफायर यानी कि नीलम की अंगूठी पहनी हुई देखी जा है। 70 के दशक में एंग्री यंग मेन बन दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अमिताभ के जीवन में एक दौर ऐसा भी आया था जब उनके हाथ से बॉलीवुड से लेकर पॉलिटिकल कॅरियर छूटने लगा था। उनकी कंपनी एबीसीएल कर्ज में डूब चुकी थी, तब अमिताभ को नीलम पहनने की सलाह दी गई।

अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व में नीलम पहनने का जबरदस्त असर हुआ। उनकी लोकप्रियता एक बार फिर चरम पर पहुँच गई। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में नीलम से मिली सफलता के बारे में जिक्र किया है। ज्योतिष के अनुसार नीलम शनि का रत्न है। यह रंक को भी राजा बना सकता है, लेकिन इसे धारण करने से पहले अपनी कुंडली विश्लेषण ज़रूर करवाना चाहिए।

शिल्पा शेट्टी : Emerald (पन्ना)
Shilpa wears Emerald

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी खूबसूरत होने के साथ बुद्धिमान भी हैं। वे एक अच्छी व्यवसायी भी। फिल्में प्लॉप होने के बाद शिल्पा ने अमेरिकी टीवी शो बिग ब्रदर में हिस्सा लिया। वहां उन्हें रंगभेद का शिकार होना पड़ालेकिन फिर भी शो जीतने में कामयाब हुई। उन दिनों से उनके हाथ में पन्ना जरूर देखा गया है। ज्योतिष के अनुसार पन्ना बुध का कारक है। बुद्धिमान बनाता है और क्रिएटिविटी को निखारता है। शिल्पा अपनी बॉडी योग के लिए भी जानी जाती हैं।

एकता कपूर: Yellow Sapphire, Emerald , Diamond, और red coral (पुखराज, पन्ना, हीरा और मूंगा)
Yellow Sapphire and Emerald

एकता कपूर जिन्हें टीवी की साम्राज्ञी के नाम से भी जाना जाता है, किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। । भारत के सबसे बड़े टीवी प्रोडक्शन हाउस की मालकिन एकता पुखराज, पन्ना, हीरा और मूंगा पहनती हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि एकता की पहचान उनकी उंगलियों में धारण रत्न भी हैं। पुखराज ने भाग्य को उनकी तरफ किया है। वहीं पन्ना और मोती ने उनके निर्णय लेने की क्षमता को अच्छा बनाया और मूंगे ने उन्हें लगातार काम करने की एक एनर्जी दी है।
ALSO READ: विवाह में आ रही अड़चन, तो आज ही धारण करें ये शुभ रत्न, चट मंगनी पट ब्याह के बनेंगे योग
 
सलमान खान :Turquoise stone (फिरोजा)
Turquoise stone

सलमान खान के लकी ब्रेसलेट को सभी ने देखा है। टरक्वाइश स्टोन या फिरोजा, नीले रंग का रत्न होता है। ज्योतिष के अनुसार ये राहु- केतु के प्रभाव को भी शांत करता है। इसे धारण करने वाले के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसे धन के प्रतिक के रूप में भी जाना जाता है। फिरोजा में इलाज की शक्तियां भी होती हैं। ये मनुष्य के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और दुर्भाग्य खतम कर सौभाग्य देता है।

संजय दत्त :Yellow Sapphire (पुखराज)
संजय दत्त के जीवन के उतर चढाव के बारे में सभी जानते हैं। संजय दत्त ड्रग्स से लेकर गैर कानूनी हथियार के केस में फंसे। संजय दत्त ने पुखराज पहना हुआ है। पुखराज मनुष्य में निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है और अच्छे भाग्य को आकर्षित करता है।

करीना कपूर : Pearl and Coral (मोती और मूंगा)
करीना कपूर ने पर्ल पहना हुआ है। पर्ल चंद्रमा का रत्न है और दिमाग को बार-बार आने वाली नेगेटिविटी और गुस्से से दूर रखता है। वहीं रेड कोरल भी करीना ने पहना है, जो उन्हें लगातार काम करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा देता है। मूंगा मंगल का रत्न है। ये सच है कि  करीना की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ बहुत सफल है। इसका एक कारण मोती और मूंगा को भी मान सकते हैं।

 आर रहमानBlue Sapphire (नीलम)
ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले ए आर रहमान किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ए आर रहमान हमेशा ही लीग से अलग संगीत देने के लिए जाने जाते हैं। इसे उनके द्वारा पहने नीलम का प्रभाव भी मना जा सकता है। एआर रहमान के शांत व्यक्तित्व पर नीलम का गहरा असर है और मन की इसी शांति के कारण वे नई और खूबसूरत संगीत रचने के काबिल बन पाते हैं। नीलम शनि का रत्न है जो उन्हें मेहनती भी बनाता है।

ऐश्वर्या राय बच्चनBlue Sapphire(नीलम)
16 साल की उम्र में मॉडलिंग से अपने कॅरियर शुरुआत करने वाली ऐश्वर्या को 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब मिला।नीलम अगर किसी को जंच जाएं तो उनकी किस्मत बदलने की ताकत रखती है। ऐश्वर्या के लिए नीलम एक परफेक्ट रत्न साबित हुआ है। धन, प्रतिष्ठा और एक खुशहाल परिवार सब कुछ ऐश्वर्या को मिला है और आज भी ऐश्वर्या विश्वभर के कई बड़े स्टेजों पर भारत का प्रतिनिधित्व करतीं हैं।

अजय देवगन: Yellow Sapphire और Pearl (पुखराज और मोती)
ज्योतिष के अनुसार पुखराज, बृहस्पति का रत्न है। बृहस्पति ज्ञान, बुद्धि और विस्तार के कारक हैं। पुखराज मनुष्य में निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है, और अच्छे भाग्य को आकर्षित करता है। पुखराज आध्यात्म की ओर भी ले जाता है। अजय देवगन पर पुखराज और मोती का असर साफ दिखता है। उनकी एक्टिंग में लगातार परिपक्वता बढ़ी है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2025: इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से, जानिए किस पर सवार होकर आ रही है मां दुर्गा

Sarvapitri amavasya 2025: वर्ष 2025 में श्राद्ध पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या कब है?

September 2025: सितंबर माह में कैसा रहेगा भारत का भविष्य, क्या रहेगी राजनीतिक उठापटक

Shradh paksh 2025: श्राद्ध के 15 दिनों में करें ये काम, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Shradh Paksha 2025: श्राद्ध कर्म नहीं करने पर क्या होता है?

सभी देखें

नवीनतम

Mangal Gochar 2025: तुला राशि में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय

13 September Birthday: आपको 13 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 सितंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Solar eclipse 2025: सूर्य ग्रहण 2025: क्या 21 सितंबर का ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vastu tips: घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु टिप्स और प्रभावी उपाय

अगला लेख