Publish Date: Thu, 14 Aug 2025 (18:05 IST)
Updated Date: Thu, 14 Aug 2025 (11:10 IST)
Today Shubh Muhurat 15 August 2025: आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
ALSO READ: Weekly Rashifal August 2025: अगस्त में सितारों का खेल: इस हफ्ते आपके जीवन में क्या-क्या होगा?
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त | 15 August Muhurat :
शुभ विक्रम संवत्-2082, शक संवत्-1947, ईस्वी सन्-2025
संवत्सर नाम-सिद्धार्थ
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-वर्षा
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-गण्ड
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त/सर्वार्थसिद्धियोग/भद्रा
यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में इत्र अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र