18 जनवरी 2022 को है मंगल पुष्य नक्षत्र, कर लें ये 7 कार्य

Webdunia
सोमवार, 17 जनवरी 2022 (17:21 IST)
18 जनवरी 2022 को माघ माह प्रारंभ हो रहा है और इसी दिन ज्योतिष मान्यता के अनुसार पुष्य नक्षत्र रहेगा। माघ माह प्रारंभ होने के कारण मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो जाएंगे। पुष्य नक्षत्र को अत्यंत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। आओ जानते हैं कि पुष्य नक्षत्र में कौनसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
 
1. स्वर्ण खरीदी : इस नक्षत्र में खरीदा गया सोना अक्षत रहता है और बढ़ता रहता है।
 
2. सुवर्णप्राशन संस्कार : इस दिन शिशुओं को शुद्ध स्वर्ण चटाया जाता है। यह शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यदि यह संस्कार गुरु पुष्य नक्षत्र या रवि पुष्य नक्षत्र में किया जाए तो और भी अधिक शुभ होता है।
 
3. वाहन खरीदी : इस नक्षत्र को शनि का नक्षत्र कहा जाता है अत: इस दिन लोहे की वस्तु अर्थात वाहन को खरीदना भी शुभ माना गया है।
 
4. भूमि और भवन खरीदी शुभ है : मंगल पुष्य नक्षत्र में भूमि और भवन की खरीदी शुभ मानी गई है।
 
5. श्रीराम और हनुमान पूजा : इस दिन आप भगवान श्रीराम के साथ ही हनुमानजी की पूजा भी करें। इससे सभी तरह के संकट मिट जाएंगे।
 
6. कंबल दान : आज के दिन कंबल का दान बहुत महत्व रखता है। इससे राहू, केतू और शनि के दोष दूर हो जाते हैं।
 
7. श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ : इस दिन विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से सभी तरह की मनोकामना पूर्ण हो जाती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Bada Mangal 2024 : जानें कब-कब रहेगा बड़ा मंगल, कर लिया इस दिन व्रत तो भाग्य बदल जाएगा

Jyeshtha month 2024: ज्येष्ठ माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Narmada nadi : नर्मदा नदी के विपरीत दिशा में बहने का कारण जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Shash malavya yog : 30 साल बाद शनि-शुक्र के कारण एक साथ शश और मालव्य राजयोग बना, 5 राशियों की खुल जाएगी लॉटरी

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

Nautapa 2024: नौतपा यदि तपे नहीं या लू नहीं चले तो क्या होगा नुकसान?

नीम का पेड़ लगाने से मिलते हैं 14 फायदे, मिट जाता है संताप

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

Aaj Ka Rashifal: क्या लाया है 25 मई का दिन हम सभी के लिए, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख