मार्च के अंत में 6 ग्रहों के दुर्लभ संयोग से 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, दुनिया में होंगी कई नकारात्मक घटनाएं

डॉ. अविनाश शाह
बुधवार, 26 मार्च 2025 (12:35 IST)
Shashtagrahi Yoga 2025 : ज्योतिष शास्त्र में षडग्रही योग, ग्रहों का दुर्लभ संयोग माना जाता है। गोचर में मार्च 2025 में 6 ग्रहों का विशेष योग बन रहा है। जिसका प्रभाव समस्त देश-दुनिया तथा 3 राशियों पर विशेष रूप से पड़ेगा। 29 मार्च 2025 को शनि का राशि परिवर्तन होगा जो कि 2.5 साल बाद होने जा रहा है, 29 मार्च को शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे तथा सूर्य, राहु, शुक्र, बुध, चंद्रमा के साथ में युति करके 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनाएंगे।ALSO READ: 29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक माना जाएगा या नहीं
 
गोचर में बनने वाले इस योग का प्रभाव समस्त देश-दुनिया तथा 3 राशि वाले जातकों पर विशेष रूप से पड़ेगा, गोचर में होने वाली इस घटना के दिन सूर्य ग्रहण की घटना भी घटित होगी, हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में अदृश्य होगा, लेकिन इसके न्यूनतम प्रभाव से भी नकारात्मकता का प्रभाव बनेगा, इन 6 ग्रहों के प्रभाव के कारण प्राकृतिक आपदाएं, अतिवृष्टि, आंधी, तूफान तथा भूकंप का माहौल बनेगा।

इन ग्रहों के प्रभाव के कारण देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। सूर्य ग्रहण के कारण राजनीतिक अस्थिरता बनेगी तथा अशांति का वातावरण रहेगा, ग्रहण का यह दुर्लभ संयोग तीन राशि वाले जातकों के लिए अच्छा होगा।ALSO READ: 29 मार्च 2025 को बन रहे हैं 6 अशुभ योग, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, करना होंगे 5 उपाय
 
वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले जातकों के लिए इन 6 ग्रहों का योग एकादश भाव में बनेगा, लाभ भाव में सूर्य, शनि, राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा के प्रभाव के कारण इन राशि वाले जातकों का पराक्रम, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी तथा रोजगार के नए स्त्रोत बनेंगे। इस भाव में इन ग्रहों के प्रभाव के कारण आर्थिक लाभ भी हो सकता है। वृष राशि वाले जातकों को सूर्य, राहु, शनि की वजह से पिता सुख में कमी हो सकती है अथवा पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं तथा इन राशि वाले जातकों का शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा।
 
तुला राशि: तुला राशि वाले जातकों के लिए इन 6 ग्रहों का योग छठे भाव में बनेगा तथा इस भाव में इन ग्रहों के प्रभाव के कारण इन राशि वालों के कर्ज की हानि होगी, शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा तथा कोर्ट-कचहरी मुकदमे में सफलता हासिल होगी। इन राशि वालों के स्वास्थ्य पक्ष में भी सुधार हो सकता है, तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे।ALSO READ: 29 मार्च 2025 को होने वाला है सबसे बड़ा परिवर्तन, 3 राशियां रहें बचकर
 
मकर राशि: मकर राशि वाले जातकों के लिए इन 6 ग्रहों का योग तृतीय भाव में बनेगा, पराक्रम भाव में इन ग्रहों के प्रभाव के कारण व्यक्ति के पराक्रम में वृद्धि होगी तथा राजयोग की प्राप्ति होगी, नवम भाव पर इन ग्रहों की दृष्टि के कारण भाग्य में भी वृद्धि होगी। मकर राशि वाले जातकों के लिए यह योग शत्रु विनाशक रहेगा तथा इसके प्रभाव से छोटे भाई-बहनों के साथ में मतभेद हो सकते हैं।ALSO READ: 29 मार्च को बन रहे हैं षष्टग्रही योग, रहें सावधान, करें 6 उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mahalaxmi Vrat 2025: 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत में क्या करते हैं?

Ananta Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी कब है 2025, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Chandra grahan sutak kaal 2025: 7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण सूतक काल

क्या 9 सितंबर 2025 को यात्रा करना पड़ सकता है भारी, दुर्घटना के हैं प्रबल योग

Pitru Paksha 2025 upay: पुरखों का चाहिए आशीर्वाद तो पितृ पक्ष से पहले कर लें ये जरूरी काम

सभी देखें

नवीनतम

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश उत्सव के नौवें दिन का नैवेद्य और मंत्र, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Vamana Jayanti 2025: वामन जयंती कब है, जानें मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और महत्व

सितंबर माह 2025 में कब कब है एकादशी?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 सितंबर, 2025)

03 September Birthday: आपको 3 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख