7 जून को बुध का वृषभ राशि में गोचर, 5 राशियों पर होगा अच्छा असर

Webdunia
मंगलवार, 6 जून 2023 (17:33 IST)
Mercury transit in taurus 2023: बुध ग्रह 7 जून 2023 को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। 19 जून को इसी राशि में अस्त होने के बाद बुध ग्रह 24 जून 2023 की दोपहर 12:35 बजे मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां वे 8 जुलाई 2023 की दोपहर 12:05 तक रहेंगे और उसके बाद चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में गोचर करेंगे। बुध का वृषभ में गोचर 5 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।
 
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और अब ये आपकी ही राशि के पहले भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर से आपको अचानक से धनलाभ के योग बनेंगे। नौकरी में नए अवसार प्राप्त होंगे। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में कुछ नया कर पाएंगे। रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगी।
 
कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए बुध पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब आपकी राशि के नवम भाव में प्रवेश करेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन की बचत करने में सफल होंगे। आप अपने कार्य से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। नौकरी में आप संतुष्‍टि महसूस करेंगे। व्यापार में उच्च लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी बड़े निवेश से जुड़ा फैसला ले सकते हैं। करियर में शानदार सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह छठे और नौवें भाव के स्वामी होकर उनकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको धर्म और सामाजिक सेवा की और झुकाब बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे। करियर में आशाजनक सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में अच्छी पदोन्नति के योग बनेंगे। 
 
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध पांचवें और आठवें घर के स्वामी होकर आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे। भूमि या भवन में आप निवेश कर सकते हैं। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। वरिष्ठों से विवाद करने से बचें। व्यापार और करियर में औसत समय रहेगा। आपको योजना बनाकर व्यवस्थित तरीके से कार्य करना चाहिए। रिश्तों और सेहत में सुधार होगा। 
 
मीन राशि : मीन राशि के लिए बुध आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करेंगे। नौकरी में स्थानांतरण के साथ ही वृद्धि के योग हैं। करियर में भी उन्नति होगी। व्यापार में मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा। धन लाभ होने के साथ-साथ खर्चों में वृद्धि हो सकती है। रिश्तों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

राहु का कुंभ में गोचर, इन लक्षणों से जानिए कि क्या हो रहा है दुष्प्रभाव, बचने के उपाय

समय बहुत खराब आने वाला है, हनुमान चालीसा की ये 2 चौपाई बचाएगी

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?

पाकिस्तान में यहां शिव जी के आंसू से बना था अमृत कुंड, जानिए कटासराज शिव मंदिर का अद्भुत इतिहास

नौतपा 2025 : नवतपा के दौरान क्या करें और क्या न करें: जानें काम की बाते

सभी देखें

नवीनतम

12 जून से मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, 5 माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

Aaj Ka Rashifal: 22 मई का दैनिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका समय

22 मई 2025 : आपका जन्मदिन

22 मई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख