Hanuman Chalisa

कैसे करें बुधवार व्रत, जानिए 10 काम की बातें...

Webdunia
* कैसे करें बुधवार व्रत, जानिए पूजा विधि... 
 
पौराणिक मान्यता के अनुसार बुधवार के व्रत का आरंभ विशाखा नक्षत्रयुक्त बुधवार को करना चाहिए और इसके बाद लगातार सात बुधवार तक व्रत करना चाहिए।

इस व्रत को अगर विधि-विधान से किया जाएं तो व्रती की सभी मनोकामनाएं माता लक्ष्मी पूर्ण करती हैं। व्रती के जीवन में सुख-शांति रहती है और घर धन-धान्य से भरे रहते हैं।

बुधवार व्रत की प्रामाणिक-पौराणिक कथा
 
* शुक्ल पक्ष के पहले बुधवार से भी बुधवार का व्रत करना शुभ माना जाता है। 
 
* प्रात:काल उठें व नित्यक्रियाओं से निपटने के पश्चात स्नानादि से स्वच्छ होकर भगवान बुध की पूजा करनी चाहिए। 
 
* व्रती हरे रंग की माला या वस्त्रों का प्रयोग करे तो उत्तम रहता है। 
 
 

* व्रत शुरू करने से पहले गणेश जी सहित नवग्रह पूजन करना भी जरूरी माना जाता है।
 
*  यदि पूजा के लिए भगवान बुध की प्रतिमा न मिले तो भगवान शिव शंकर की प्रतिमा के निकट भी पूजा की जा सकती है। 
 
* दिन भर के व्रत के पश्चात शाम को भी पूजा करनी चाहिए। 
 
* व्रत के दौरान भागवत महापुराण का पाठ भी करवाया जा सकता है। 
 
* इसके अलावा बुधवार के व्रत में हरे रंग के वस्त्र, फूल या सब्ज़ी आदि दान करने चाहिए। 
 
* इस दिन एक समय दही, मूंग दाल का हलवा या फिर हरी वस्तु से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। 

* केवल एक समय भोजन करना चाहिए। 
 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अगला लेख