Mangal Gochar : मंगल का मीन राशि में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल जानें

मंगल का बृहस्पति की मीन राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

WD Feature Desk
सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (17:30 IST)
Mangal Gochar in meen 2024 : मंगल ग्रह 23 अप्रैल, 2024 को सुबह 08 बजकर 19 मिनट पर बृहस्पति ग्रह की मीन राशि में गोचर करेंगे। मंगल के मीन में जाने के साथ ही चतुग्रही योग भी बन रहे हैं। मीन राशि में पहले ही राहु, बुध और शुक्र ग्रह मौजूद हैं। इससे योग संयोग से 5 राशियों को बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
ALSO READ: Shukra Gochar : प्रेम का ग्रह शुक्र करेगा मंगल की राशि मेष में प्रवेश, 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएगा रोमांस
1. मेष राशि : आपके लिए मंगल का गोचर अच्छा नहीं माना जा सकता। धन संबंधी हानि के योग बन सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ जाएंगे। धन की बचत करना मुश्किल होगा। आपको हर क्षेत्र में सतर्कता से काम लेना होगा क्योंकि चुनौतियां बढ़ने वाली है। हालांकि यदि आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी है तो मंगल होगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। सेहत का भी ध्यान रखें।
 
2. वृषभ राशि : मंगल का गोचर आपके लिए मिलाजुला परिणाम देगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्चे बढ़ जाएंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद में संयम से काम लेना होगा। करियर में बदलाव हो सकते हैं। व्यापारियों को लाभ होगा। आया के नए अवसार प्राप्त होंगे। परिवार के साथ संबंध सुखद रहेंगे।
 
3. मिथुन राशि : मंगल के गोचर से आपके कार्यक्षेत्र में जबरदस्त परिणाम प्राप्त होंगे। करियर और नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार का विस्तार होगा। आपके सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे और सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सेहत भी अच्‍छी रहेगी।
ALSO READ: Mangal Gochar : मंगल का मीन राशि में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा बहुत ज्यादा सतर्क
4. कर्क राशि : मंगल का मीन राशि में गोचर आपके लिए शुभ है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धर्म कर्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातक की पदोन्नति होगी। व्यापारी हैं तो नई डील्स के लिए यात्रा का योग बनेगा। रिश्ते और सेहत अच्छी रहेगी। 
 
5. सिंह राशि : आपके लिए भी मंगल का मीन में गोचर सही नहीं है। क्रोध बढ़ जाएगा। कार्यस्थल पर काफी चुनौतिपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के दवाब के चलते आप तनाव में रहेंगे। इसका आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आपको सतर्क रहकर काम करना होगा। खानपान पर भी ध्यान देना होगा।
Mars Transit 2024
6. कन्या राशि: मंगल का गोचर आपके दांपत्य जीवन के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। संबंधों को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है। किसी ओर की वजन से अपने सुख चैन को नष्ट न करें। संयम और समझदारी के साथ परिस्थिति को समझकर ही निर्णय लें। अपने व्यवहार को अच्छा बनाकर रखें।
 
7. तुला राशि : मंगल का मीन में गोचर आपके लिए सही नहीं माना जा सकता है। नौकरीपेशा हैं तो वाद विवाद से दूर रहें। व्यापारी हैं तो लेन देन में सतर्क रहें। आर्थिक दृष्टि से यह समय ठीक नहीं है। रिश्ते और सेहत के लिए भी समय अनुकूल नहीं है।
 
8. वृश्चिक राशि : आपके लिए मंगल का गोचर करियर और नौकरी के लिए ठीक है परंतु संतान पक्ष के लिए ठीक नहीं माना जा रहा। सभी की सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यापारी हैं तो मुनाफा कम होने की संभावना है। रिश्तों को लेकर भी सतर्क रहें। 
ALSO READ: Hindu nav varsh 2081: हिंदू नववर्ष का राजा मंगल, मंत्री शनि और गुरु, जानें देश दुनिया पर क्या होगा असर
9. धनु राशि : मंगल का गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि का योग प्रबल है। व्यापारी हैं तो अच्छा लाभ कमाने में सफल होंगे। रिलेशनशिप में अच्छा समय देखने को मिलेगा। 
 
10. मकर राशि: मंगल के मीन में गोचर के चलते आपकी लव लाइफ में उथल पुथल मच सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को अच्छा बनाकर रखने की जरूरत है। संयम और समझदारी से काम लें। धन संबंधी हानि के योग भी बन रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
11. कुंभ राशि : मंगल का मीन में गोचर आपके करियर और नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखा। खासकर शिक्षा या शिक्षण संस्थान से जुड़े लोगों को फायदा होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। खासकर आंख से संबंधित कोई रोग हो सकता है।
 
12. मीन राशि : मंगल का गोचर शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करके हर क्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगा। करियर या नौकरी में तरक्की होगी नहीं तो वेतनवृद्धि तय है। व्यापारी हैं तो प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकेंगे और उच्च लाभ प्राप्त कर सकेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

महाकुंभ में अघोरियों का डेरा, जानिए इनकी 10 खास रोचक बातें

बुध का मकर राशि में गोचर, 3 राशियों की नौकरी पर होगा सकारात्मक असर

कुंभ मेला 2025: महाकुंभ और युद्ध का क्या है संबंध?

मंगल करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

Gupta navaratri: माघ माह की गुप्त नवरात्रि कब से होगी प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 27 जनवरी 2025 का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

27 जनवरी 2025 : आपका जन्मदिन

27 जनवरी 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope: कैसा बीतेगा आपका नया सप्ताह, जानें एक क्लिक पर साप्ताहिक राशिफल (27 जनवरी से 02 फरवरी)

Aaj Ka Rashifal: गणतंत्र दिवस का दैनिक राशिफल, जानें कैसा बीतेगा 26 जनवरी का दिन (पढ़ें 12 राशियां)

अगला लेख