Hanuman Chalisa

इन उपायों से करें नवग्रहों की शांति, नहीं होगी कोई दुर्घटना...

Webdunia
* अशुभ ग्रह कर रहे हैं परेशान तो करें ये सरल उपाय... 
 
- आचार्य डॉ. संजय 
 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 ग्रहों का प्रभाव सभी प्राणियों पर होता है। यहां तक कि जल और पेड़-पौधों पर भी इनका प्रभाव पड़ता है। इन ग्रहों का शुभ फल पाने के लिए और उनके दुष्प्रभाव को शांत करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं जिनका विधि-विधान से पालन करें तो अवश्य ही लाभ मिलता है। यहां आपके लिए प्रस्तुत है अशुभ ग्रहों से निजात पाने के सरलतम उपाय...
 
सूर्य : 
* सूर्य को जल दें। 
* पिता की सेवा करें। 
* गेहूं और तांबे का बर्तन दान करें।
 
चंद्र : 
* किसी मंदिर में कुछ दिन कच्चा दूध और चावल रखें। 
* माता की सेवा करें। 
* चन्द्र के लिए चावल, दूध एवं चांदी की वस्तुएं दान करें।
 
मंगल : 
* मंगलवार को बंदरों को भुने चने और गुड़ खिलाएं। 
* बड़े भाई-बहन की सेवा करें। 
* मंगल के लिए साबुत, मसूर की दाल दान करें। 
 
बुध : 
* तांबे के पैसे में सूराख करके बहते पानी में बहाएं। 
* फिटकरी से दांत साफ करें। 
* साबुत मूंग का दान करें। 
* मां दुर्गा की आराधना करें। 
 
बृहस्पति : 
* केसर का तिलक रोजाना लगाएं। 
* कुछ मात्रा में केसर खाएं और नाभि या जीभ पर लगाएं। 
* चने की दाल या पीली वस्तु दान करें।
 
शुक्र : 
* गाय की सेवा करें। 
* घर तथा शरीर को साफ-सुथरा रखें। 
* गाय को हरा चारा डालें। 
* दही, घी, कपूर का दान करें। 
 
शनि : 
* शनि के दिन पीपल पर तेल का दीया जलाएं। 
* किसी बर्तन में तेल लेकर उसमें अपनी छाया देखें और बर्तन तेल के साथ दान करें। 
* हनुमान जी की पूजा करे और बजरंग बाण का पाठ करें। 
* काले साबुत उड़द एवं लोहे की वस्तु का दान करें। 
 
राहु :
* जौ या मूली या काली सरसों का दान करें। 
 
केतु : 
* चींटियों को आटा खिलाएं। 
* काला सफेद कंबल कोढ़ियों को दान करें।

ALSO READ: ज्योतिष की दृष्टि से मंगल ग्रह को जानिए...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Navtapa 2026 dates: कब से कब तक रहेगा नौतपा?

अगला लेख