फरवरी माह में 5 ग्रहों का होगा महासंयोग, 3 की चमकेगी किस्मत और 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Webdunia
शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (16:33 IST)
zodiac signs Astrology: फरवरी 2022 में पांच ग्रहों का महासंयोग बन रहा है। पूरे माह 5 ग्रहों के गोचर के साथ ही मकर में 4 ग्रहों की युति से केदार योग का निर्माण हो रहा है। निम्न ग्रह गोचर के कारण 7 राशियों पर इसका जबरदस्त प्रभाव देखने को मिलेगा। आओ जानते हैं ग्रह गोचर का किन राशियों पर हो रहा है असर।
 
 
ग्रह गोचर :
 
शनि : 18 जनवरी को शनि मकर में अस्त होकर अब 22 फरवरी को उदित होंगे। मकर मंगल की उच्च राशि है।
 
सूर्य : 13 फरवरी को सूर्य ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
 
बुध : 4 फरवरी को बुध ग्रह मकर राशि में मार्गी हो रहे हैं।
 
मंगल : 26 फरवरी को मंगल ग्रह धनु राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करेंगे।
 
शुक्र : 27 फरवरी शुक्र ग्रह भी मकर राशि में अपना गोचर करेंगे।
 
इन 3 राशियों पर होगा शुभ असर : मेष राशि, वृषभ राशि और मीन राशि के जातकों के लिए उपरोक्त ग्रह गोचर विशेषफल देने वाला सिद्ध होगा। इनके सभी अटके कार्य निपट जाएंगे। अचानक से धन लाभ होगा और हर क्षेत्र में इनकी उन्नति होगी।
 
इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क : मिथुन राशि, धनु राशि और कुंभ राशि के लोगों पर यह ग्रह गोचर विपरीत असर डालने वाला सिद्ध हो सकता है अत: इन तीनों को सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति और सेहत में गिरावट होने की संभावना है। घटना-दुर्घटना से बचना होगा।
 
मकर में युति : मकर राशि में ही चारों ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी आर्थिक तंगी दूरी होगी। हालांकि आपको सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए यह गोचर मिलेजुले परिणाम वाला सिद्ध होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख