राहु का नक्षत्र परिवर्तन : क्या होगा हम सब पर असर

Webdunia
शुक्रवार, 10 जून 2022 (15:01 IST)
Transit of Rahu in Bharani Nakshatra 2022 : करीब 18 साल 7 महीने बाद 12 अप्रैल 2022 से राहु वृषभ राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर रहा है। अब यह अपना नक्षत्र परिवर्तन भी कर रहा है। राहुअ कृत्तिका नक्षत्र में भ्रमण करने के बाद अब 14 जून 2022 को सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर भरणी नक्षत्र में भ्रमण करेगा। जहां वह 2023 तक रहेगा। भरणी नक्षत्र के ऊपर शुक्र ग्रह का आधिपत्य प्राप्त है।
 
 
मेष राशि : आपकी राशि में राहु 12 अप्रैल से ही भ्रमण कर रहा है। आपकी राशि में शुक्र का गोचर भी है, जो राहु से मैत्री भाव रखता है। यानी शुक्र और राहु की युति आपके लिए शुभ है। अब भरणी में भ्रमण करने के चलते आपको धनलाभ होने की संभावना है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर यह अच्छा समय है।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के स्वामी शुक्र है। राहु का द्वादश भाव में नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। धन और मान-सम्मान के साथ पद में बढ़ोतरी की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में परिवर्तन धनलाभ के योग बनाएगा। व्यापारी हैं तो निवेश से लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। 
 
कर्क राशि : आपके लिए राहु का दशम भाव में नक्षत्र परिवर्तन कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा। जो लोग राजनीति में है उनके लिए यह बहुत ही बेहतर अवसर लेकर आया है। व्यापार में सफलता मिलेगी। अच्‍छा मुनाफा होगा। नौकरी में नया पद प्राप्त हो सकता है। घर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
 
सिंह राशि : आपके लिए नवें भाव में राहु का नक्षत्र परिवर्तन लंबी यात्रा के योग बना रहा है। नौकरी में कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। स्थान परिवर्तन हो सकता है। भाई-बहनों सहयोग प्राप्त होगा लेकिन पिता से भतभेद बढ़ जाएंगे।
 
कन्या राशि : आपके लिए यह अष्टम भाव में नक्षत्र परिवर्तन भाग्य के लिए शुभ नहीं है। पिता से अनबन हो सकती है। अचानक घटना-दुर्घटना बढ़ने की संभावना है। आपको आर्थिक संघर्ष करना होगा। घर-परिवार का सहयोग भी नहीं मिलेगा। सतर्क रहेगा।  
 
तुला राशि : आपकी राशि का स्वामी शुक्र ही है। राहु का सप्तम गोचर शुभ है। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। इच्छाएं पूर्ण होगी और सुख सुविधाओं में विस्तार होगा। संपत्ति भूमि के विवाद सुलझ जाएंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। व्यापार में सफलता अर्जित करेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत कठिनाइयां हो सकती है। 
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के लिए छठे भाव में राहु का भ्रमण शुभ रहेगा। रोग और शुत्रओं का नाश होगा। घर परिवार से सहयोग मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। आपको लाभ होगा।
 
धनु राशि : आपकी राशि के लिए राहु का पंचम गोचर प्रेम संबंधों और शिक्षा के लिए शुभ रहेगा। करियर में उन्नति होगी। नई नौकरी मिलेगी। मित्रों का समय प्राप्त होगा। कुल मिलाकर यह शुभ गोचर है।
 
मकर राशि : आपकी राशि के लिए यह गोचर चतुर्थ भाव में होगा। आपको कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। घर परिवार में संघर्ष करने को मिल सकता है। करियर में भी रुकावट आएगी। कार्यक्षेत्र में भी नकारात्मक असर होगा। 
 
कुभ राशि : आपकी राशि के लिए राहु का नक्ष‍त्र परिवर्तन पराक्रम भाव में हो रहा है जो कि शुभ है। आपमें साहस और समझ का विकास होगा। भाग्य आपके अनुकूल रहेगा। आप हर तरह की रिस्क लेने के लिए तैयार रहेंगे। कुल मिलाकर आपकी उन्नति होगी। भाई बहनों और परिवार का सहयोग मिलेगा।
 
मीन राशि : आपकी राशि के लिए राहु का नक्ष‍त्र परिवर्तन दूसरे भाव में हो रहा है। आपको धन लाभ होगा। यात्रा भी शुभ फलदायक रहेगी। हालांकि घर परिवार के सदस्यों के साथ आपको वाद विवाद से बचने की जरूरत है। आपके जीवन में आकस्मिक उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख