Hanuman Chalisa

Shani rashi parivartan: शनि कुंभ राशि में, 76 दिनों के लिए बदल जाएगी जिंदगी

Webdunia
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (12:40 IST)
Shani ka kumbh rashi me gochar : वर्तमान में शनि मकर राशि में भ्रमण कर रहा है। 28-29 अप्रैल 2022 के दरमियान मकर से निकलण यह ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान राहु का मेष राशि में प्रवेश और केतु का वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा। शनि 28 अप्रैल से 4 जून तक कुंभ राशि से मार्गी गति से गोचर करेंगे। फिर 4 जून से 12 जुलाई तक वक्री गति से गोचर करेंगे। फिर 13 जुलाई से मकर राशि में वक्री होंगे। इस प्रकार शनिदेव 76 दिनों तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
 
 
Saturn transit in aquarius 2022 : शनि के कुंभ राशि में प्रवेश से मीन, कुंभ और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) तथा कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या (Dhaiya) लगेगी। शनि के प्रभाव में धनु, तुला, मिथुन, मकर और कुंभ राशि पहले से हैं। मीन, कर्क और वृश्चिक राशि के भी शनि के प्रभाव में आने से कुल 8 राशियां शनि के प्रभाव में आ जाएंगी।
 
ज्योतिष मान्यता के अनुसार शनि का राहु ग्रह के साथ तृतीया एकादश और केतु से पंचम नवम का संबंध बनेगा। ऐसे में प्राकृतिक आपदाओं की घटना बढ़ने की संभावना है जिसके चलते व्यापक रूप से जनता पर इसका नकारात्मक असर देखने को मिलेगा। शनि की दृष्टि चतुर्थ भाव सिंह राशि और सप्तम भाव वृश्चिक राशि पर होने से देश के आंतरिक मामलों में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।
 
आर्थिक दृष्टि से देखें तो हिन्दुस्तान के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में बढ़ोतरी होगी। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन में भारत का वर्चस्व बढ़ेगा। कंस्ट्रक्शन, विनिर्माण और वाहन से जुड़ी योजनाओं में सरकार ज्यादा खर्च करेगी। मीडिल क्लास के लोगों की उन्नति होगी।
 
zodiac signs astrology 2022 : कहते हैं कि शनि मकर राशि में न्याय करते हुए गलत कर्म करने वाले को सजा देते हैं। वहीं कुंभ राशि में शुभ कर्मों में लाभदायक फल प्रदान करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशिवालों की प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी, लाभ और इनकम में वृद्धि होगी। वहीं कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, और मीन राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

24 May Birthday: आपको 24 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 25 to 31: साप्ताहिक राशिफल 2026, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है नया सप्ताह

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

अगला लेख